App

डूंगरपुर निशा कटारा हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी गिरफ्तार, झील से मिला खंजर, खून से सने कपड़े और बैग

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में निशा कटारा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी पुनमचंद कटारा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीछा छुड़ाने के लिए निशा की हत्या की और शव नाले में फेंक दिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

डूंगरपुर निशा कटारा हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी गिरफ्तार, झील से मिला खंजर, खून से सने कपड़े और बैग
Image Credit: डूंगरपुर निशा कटारा हत्याकांड

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने निशा कटारा हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतका के प्रेमी पुनमचंद कटारा को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल खंजर, खून से सने कपड़े, बैग और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. आरोपी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

नाले में मिला 10-15 दिन पुराना महिला का शव 
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक हेरम्ब जोशी ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को नाल घुमाव के पास नाले में 10-15 दिन पुरानी अत्यधिक बदबूदार और क्षत-विक्षत अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सोशल मीडिया और हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू की.

कपड़ों और चप्पलों से हुई निशा कटारा की पहचान 
मृतका की चप्पल और कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान घाटा वस्सी निवासी निशा कटारा के रूप में की. जांच में सामने आया कि निशा सागवाड़ा स्थित नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी और पास में ही किराए के कमरे में सहेलियों के साथ रहती थी.

19 सितंबर को प्रेमी के साथ गई थी निशा
सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि 19 सितंबर को पुनमचंद कटारा निवासी पारडा चौबिसा उसे अपने साथ ले गया था. गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की. राजस्थान से लेकर गुजरात के उदयपुर, माउंट आबू, अंबाजी और अहमदाबाद तक आरोपी की तलाश की गई.

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने आरोपी पुनमचंद को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से मनोवैज्ञानिक पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि निशा उस पर बातचीत जारी रखने और न छोड़ने का दबाव बना रही थी और केस में फंसाने की धमकी दे रही थी.

सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या करने का आरोप
इसी बात से गुस्सा होकर पुनमचंद उसे सुनसान जगह पर ले गया. फिर पेट और छाती में खंजर घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से खंजर, खून से सने कपड़े और बैग गेपसागर झील में फेंक दिए थे और गुजरात भाग गया था. पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने झील के अंदर से सभी साक्ष्य सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ और जांच कर रही है. 
 

Report- Akhilesh Sharma    

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More