भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे ने चलाई 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू

दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे ने चलाई 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू

Diwali SChhath Puja pecial Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राजस्थान से दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. जोधपुर-चेन्नई और अजमेर-रांची के बीच चलने वाली ये ट्रेनें जयपुर और कोटा के सोगरिया स्टेशन से होकर गुजरेंगी. दोनों ट्रेनों में 9-9 फेरे होंगे और रिजर्वेशन शुरू हो चुका है.

Reported ByAnsh Raj
Published: Sep 16, 2026, 01:34 PM IST|Updated: Sep 16, 2026, 01:36 PM IST
joinshare
दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे ने चलाई 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू
Image Credit: Jaipur Railway News

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jaipur Railway News: दिवाली और छठ पूजा के दौरान राजस्थान से अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. त्योहारों के कारण ट्रेनों में अभी से टिकटों की मांग बढ़ गई है. बुकिंग खुलते ही कई नियमित ट्रेनों में वेटिंग और नो रूम जैसी स्थिति दिखाई दे रही है. ऐसे में राजस्थान में काम करने वाले और दूसरे शहरों से राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त विकल्प देंगी. रेलवे ने जोधपुर-चेन्नई और अजमेर-रांची के बीच वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं.

 

जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04815 जोधपुर-चेन्नई वीकली फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 9 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन हर शनिवार रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होगी. रात 1:55 बजे जयपुर और रविवार सुबह 6:15 बजे कोटा के उपनगरीय स्टेशन सोगरिया पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन बारां, भोपाल और नागपुर होते हुए सोमवार रात 8 बजे चेन्नई पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी. चेन्नई से यह मंगलवार शाम 5:15 बजे रवाना होगी और वारंगल, नागपुर, भोपाल, बारां, सोगरिया और जयपुर होते हुए गुरुवार रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन से जयपुर, कोटा और राजस्थान के अन्य शहरों के यात्रियों को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और चेन्नई की ओर जाने का विकल्प मिलेगा.


अजमेर-रांची स्पेशल से झारखंड तक सफर
ट्रेन नंबर 09619 अजमेर-रांची वीकली फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी. अजमेर से यह रात 11:05 बजे रवाना होकर रात 1:25 बजे जयपुर और शनिवार सुबह 5:25 बजे कोटा के सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद यह रांची के लिए रवाना होगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09620 रांची-अजमेर स्पेशल हर रविवार चलेगी. रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 10:55 बजे सोगरिया, दोपहर 3:55 बजे जयपुर और शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी.


बुकिंग शुरू, कंफर्म टिकट का विकल्प
अजमेर-रांची स्पेशल में दोनों तरफ से रिजर्वेशन शुरू हो चुका है और सभी श्रेणियों में फिलहाल कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. जो यात्री दिवाली या छठ पर राजस्थान से अपने गृह शहर जाना चाहते हैं, वे इन ट्रेनों के शेड्यूल और उपलब्ध सीटों के अनुसार IRCTC वेबसाइट या PRS काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan News
Diwali
chhath puja
Indian Railway