SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में कांग्रेस का डबल धमाका, सुनील कुमावत ने BJP प्रत्याशी को 28 वोटों से हराया

जयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की. सुनील कुमावत ने भाजपा के सीताराम शर्मा को 28 वोटों से हराया. कांग्रेस को 41 और भाजपा को 13 वोट मिले. आरएलपी के दोनों सदस्य मतदान से दूर रहे.

Reported By Deepak Goyal Edited By Ansh Raj
Published: Nov 26, 2026, 22:11 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:12 IST
Image Credit: Jaipur Zila Parishad
Join

जयपुर की ग्रामीण सत्ता पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है. जिला प्रमुख के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की. कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत ने भाजपा के सीताराम शर्मा को 28 वोटों से हराकर यह पद अपने नाम किया. कुमावत को 41 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 13 वोट हासिल हुए. इस जीत के साथ ही जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस ने दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है.

28 वोटों से जीते सुनील कुमावत

उप जिला प्रमुख चुनाव में जयपुर जिला परिषद के कुल 57 सदस्यों में से 55 ने मतदान किया. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के दोनों सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे. मतदान के बाद हुई मतगणना में 54 वोट वैध पाए गए, जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया. नोटा के पक्ष में कोई वोट नहीं पड़ा. कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत को 41 और भाजपा के सीताराम शर्मा को 13 वोट मिले. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक ने कुमावत को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें पद की शपथ दिलाई.

दोनों चुनावों में कांग्रेस की जीत का अंतर 28 वोट

जयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को 28 वोटों से हराया. बुधवार को जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सूरा ने भाजपा के राजेश गुर्जर को शिकस्त दी थी. उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 42 और भाजपा प्रत्याशी को 14 वोट मिले थे. वहीं, उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को 41 और भाजपा को 13 वोट मिले. जिला परिषद में कांग्रेस के 42, भाजपा के 13 और RLP के दो सदस्य हैं. उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को अपने सदस्यों की संख्या से एक वोट कम मिला. गुप्त मतदान होने के कारण निरस्त हुए वोट के बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस सदस्य का था.

11 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड

जयपुर जिला परिषद के पिछले चुनाव में वर्ष 2021 में कांग्रेस ने 51 में से 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. इसके बावजूद दल-बदल और क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा की रमा देवी जिला प्रमुख बन गई थीं. इस बार जिला परिषद की कुल 57 सीटों में से कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया. इसके बाद पार्टी ने जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर जीत दर्ज की. प्रदेश में भाजपा की सरकार के बीच जयपुर जिला परिषद में 11 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES