SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस का बड़ा प्लान: दिल्ली महारैली में 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख कार्यकर्ता

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में अहम बैठक हुई. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि रैली में देशभर से 10 लाख लोग शामिल होंगे. राजस्थान से एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

Written By Ashutosh Sharma
Published: Oct 25, 2026, 07:45 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:02 AM IST
Image Credit: Rajasthan Congress
Join

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई. कांस्टीट्यूशन क्लब में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद वेणुगोपाल ने दावा किया कि महारैली में देशभर से 10 लाख लोग शामिल होंगे. राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

राजस्थान से एक लाख कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य 
वेणुगोपाल ने कहा कि हरियाणा की तरह राजस्थान को भी एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को महारैली में शामिल कराने का लक्ष्य दिया गया है. पंचायत चुनाव के बावजूद कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि यह महारैली किसी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि आम मतदाता के वोट की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर भी नहीं रुकेंगे BJP नेता: राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने बनाया यह मास्टरप्लान

SIR और चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल 
कांग्रेस संगठन महासचिव ने SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग हर दिन नए संशोधन लेकर आ रहा है. मतदाता सूची और CCTV फुटेज को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए. वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था में सुधार होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर हमला है और कांग्रेस मोदी-शाह के दबाव के आगे नहीं झुकेगी.

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा को दिया जवाब 
राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा के सवालों पर पलटवार करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के बारे में सोचना चाहिए. वहीं, दिल्ली महारैली को लेकर राहुल गांधी को व्यापारियों की ओर से लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि ज्यादा लोग इधर-उधर होंगे तो व्यापारियों को फायदा होगा और ज्यादा शॉपिंग होगी.

यह भी पढ़ेंः शेखावाटी हेरिटेज समिट में CM भजनलाल का ऐलान, बोले- हवेलियों के मूल स्वरूप का होगा संरक्षण

गहलोत, पायलट और डोटासरा समेत कई नेता बैठक में शामिल 
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे. डोटासरा ने वेणुगोपाल को भरोसा दिलाया कि राजस्थान से कम से कम एक लाख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे. बैठक में महारैली की तैयारियों और प्रदेश से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES