SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस की सुनीता गठाला बनी सीकर जिला प्रमुख, 33 वोट मिले, भाजपा की सुनीता रणवां को मिले 16 मत

कांग्रेस की सुनीता गठाला ने बीजेपी की सुनीता रणवां हराकर सीकर जिला की प्रमुख पद पर विजय हासिल किया. कांग्रेस की सुनीता गठाला को 33 वोट मिले. जबकि, बीजेपी की सुनीता रणवां को 16 मत हासिल हुए.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 19:58 IST | Updated: Nov 25, 2026, 20:08 IST
Image Credit: कांग्रेस की सुनीता गठाला बनी सीकर जिला प्रमुख (Z News)
Join

सीकर जिला प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिला प्रमुख की तस्वीर साफ हो गई है. क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस सीकर में जिला प्रमुख बनाने में कामयाब हो गई. कांग्रेस की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुनीता गठाला ने जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की है. 

समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और सुनीता गठाला को बधाई दी

49 जिला परिषद सदस्यों के मतदान में सुनीता गठाला को 33 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनीता रणवां को 16 मत प्राप्त हुए. इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के साथ जिला प्रमुख पद पर कब्जा बरकरार रखा. चुनाव परिणाम सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया. समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और सुनीता गठाला को बधाई दी.

कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गठाला 33 मत हासिल कर जिला प्रमुख बनने में कामयाब रही

हालांकि, चुनाव में क्रॉस वोटिंग भी सामने आई. कांग्रेस के 36 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों में से 3 सदस्यों के क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आई, जिसका फायदा भाजपा प्रत्याशी को मिला. इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गठाला 33 मत हासिल कर जिला प्रमुख बनने में कामयाब रही.

कांग्रेस बहुमत के साथ जिला प्रमुख पद हासिल करने में सफल रही

जिला प्रमुख बनने के बाद सुनीता गठाला ने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और जिला परिषद सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सीकर की जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहेंगी और जिले के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगी. क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन किया जाएगा. हालांकि, कांग्रेस बहुमत के साथ जिला प्रमुख पद हासिल करने में सफल रही है.

सीकर जिला परिषद में कांग्रेस का राजनीतिक दबदबा कायम हो गया

सुनीता गठाला के जिला प्रमुख बनने के साथ ही सीकर जिला परिषद में कांग्रेस का राजनीतिक दबदबा कायम हो गया है. अब जिला परिषद के जरिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नई जिला प्रमुख की भूमिका अहम रहेगी.

रिपोर्ट: अशोक सिंह शेखावत

यह भी पढे़ं: कांग्रेस की संतोष कुमारी भील 21 साल की उम्र में बनी जैसलमेर की जिला प्रमुख, निर्विरोध निर्वाचन से रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES