SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जालोर में मदन राठौड़ के काफिले के सामने नारेबाजी: कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

जालोर में BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले के सामने नारेबाजी भी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस नेताओं और पार्षदों को हिरासत में लिया.

Written By Aman Singh
Published: Oct 18, 2026, 10:51 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:03 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जालोर दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया. जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मदन राठौड़ के काफिले के सामने नारेबाजी भी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

मदन राठौड़ के काफिले के सामने नारेबाजी

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जालोर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया और काफिले के सामने नारेबाजी की. जिससे घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं.

यह भी पढे़ं- मदन राठौड़ के पाकिस्तान बयान पर सियासी बवाल: इन शहरों में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर की इस्तीफे की मांग

सभापति और उपसभापति समेत कई नेता हिरासत गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत, पार्षद बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, भंवरलाल मेघवाल, दिलीप सुंदेशा और जालम सिंह चारण सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं.

मदन राठौड़ के दौरे के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन से जालोर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढे़ं- 7 साल बाद कांग्रेस में लौटीं सुशीला सीगड़ा: रीटा चौधरी बोलीं- ये मेरी खोई हुई बहन है

पढ़ें एक और बड़ी खबर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को जालोर में पार्टी के संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की. बैठक में जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने और जिला प्रमुख की सीट पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में टिकट वितरण को लेकर पार्टी के एक धड़े में नाराजगी की चर्चाओं के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बैठक का उद्देश्य संगठन में समन्वय बढ़ाने और नाराज नेताओं को मनाकर चुनावी रणनीति मजबूत करना भी बताया जा रहा है. इस दौरान मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्हें हल्के में लिया जाता था, लेकिन अब उनके खिलाफ प्रदेशभर में पुतले जलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं. उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक मजबूती का संकेत बताया.

REPORTER-  BABLU RAM MEENA

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES