भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /मदन राठौड़ के पाकिस्तान बयान पर सियासी बवाल: इन शहरों में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर की इस्तीफे की मांग

मदन राठौड़ के पाकिस्तान बयान पर सियासी बवाल: इन शहरों में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर की इस्तीफे की मांग

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर कथित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में सियासी विवाद बढ़ गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीकर और दौसा में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया और मदन राठौड़ के इस्तीफे की मांग की.

Written ByAman Singh
Published: Oct 17, 2026, 07:28 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 07:35 PM IST
joinshare
मदन राठौड़ के पाकिस्तान बयान पर सियासी बवाल: इन शहरों में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर की इस्तीफे की मांग
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. पिछले दिनों उनके एक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच कोई मामला हो, तो वे पाकिस्तान का साथ देंगे. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तक ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का प्रयास किया. कांग्रेस नेताओं ने बयान को लेकर भाजपा की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाए और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा दिखाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा हर चुनाव को भारत-पाकिस्तान के मैच से जोड़कर राजनीतिक मुद्दा बनाती है. ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- राजस्थानी भाषा को मिलेगी संवैधानिक मान्यता: गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा अपडेट, पंचायत चुनाव को लेकर भी बोले

बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा- मदन राठौड़

वहीं मदन राठौड़ ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा और मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस मामले में जहां कांग्रेस भाजपा नेतृत्व से जवाब मांग रही है. वहीं मदन राठौड़ ने बयान को गलत संदर्भ में पेश किए जाने की बात कही है.

सीकर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आज शनिवार को सीकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले का दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए सेना और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर सवाल खड़े किए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान देश का अपमान- कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान देश का अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात करती है. वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं के बयान पार्टी की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करते हैं. गठाला ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य और वीर जवानों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में परिवारवाद पर घिरी कांग्रेस-बीजेपी: नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट, कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी पर उठे सवाल

उन्होंने राजस्थान सरकार और भाजपा से मदन राठौड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की. इस दौरान उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग भी दोहराई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई. प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई.

दौसा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दौसा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ गांधी सर्किल पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ, विधायक डीडी बैरवा, पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर किसी भी राजनीतिक दल को धोरे मापदंड नहीं अपनाना चाहिए.

वीर जवानों का बलिदान पूरे देश के लिए सर्वोपरि है. जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं के बयान बड़ा संदेश देते हैं. विधायक डीडी बैरवा ने कहा कि देश भक्ति नारेबाजी में नहीं, बल्कि आचरण और बयानों में दिखनी चाहिए. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ ने कहा कि पुलवामा पहलगाम आतंकी हमले में देश ने अपने वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को खोया है. ऐसे में राजनीतिक नेतृत्व राष्ट्रीयहित के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं. कांग्रेस देश की एकता अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Politics