SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दौसा जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा, बीना बैरवा निर्विरोध बनी जिला प्रमुख, बीजेपी के पास नहीं था प्रत्याशी

कांग्रेस की बीना बैरवा दौसा जिला की प्रमुख बनी हैं. बैरवा निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने शपथ दिलाई. बीना दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 16:02 IST | Updated: Nov 25, 2026, 16:25 IST
Image Credit: कांग्रेस की बीना बैरवा बनी दौसा जिला प्रमुख (Z News)
Join

दौसा जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस की बीना बैरवा निर्विरोध निर्वाचित हुईं. नामांकन के समय तक महज कांग्रेस की तरफ से केवल बीना बैरवा की और से नामांकन किया गया. जब कोई दूसरा नामांकन नहीं आया, तो नाम वापसी का समय पूर्ण होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने कांग्रेस की बीना बैरवा को जिला प्रमुख निर्वाचित होने की घोषणा की. साथ ही बीना बैरवा को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सौंपा.

35 कांग्रेस सदस्य, भाजपा के पास नहीं था प्रत्याशी

दरअसल, दौसा जिला परिषद में 37 सदस्य हैं और 35 सदस्य कांग्रेस ने जीते हैं. भाजपा के ओबीसी वर्ग से दो सदस्य जीते हैं. दौसा जिला प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में भाजपा के पास कोई प्रत्याशी नहीं था, जिसके चलते नामांकन नहीं हो सका.

बीना बैरवा का सरपंच से जिला प्रमुख तक का सफर

पूर्व में बीना बैरवा सरपंच और प्रधान भी रह चुकी हैं. बीना बैरवा ने जिला प्रमुख बनने के बाद कहा कि जनता और पार्टी के नेताओं की बदौलत वह इस पद पर पहुंची हैं. ऐसे में सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी प्राथमिकता के अनुसार क्षेत्र के विकास को गति देंगी और बिना भेदभाव के काम किए जाएंगे.

कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा जिला परिषद

बता दें कि दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा हैं. उनके दौसा जिला प्रमुख बनने की खुशी कांग्रेसियों ने पटाखे जलाकर मनाई. हालांकि, इस दौरान सियासी हलचल पैदा करने वाला नजारा भी देखने को मिला, जब जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बीना बैरवा को शपथ दिलाई, तब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जिला परिषद नहीं पहुंचा था.

ध्यान दीजिएगा कि दूसरी तरफ जैसलमेर जिला में कांग्रेस ने युवा महिला पर दांव लगाया है. महज 21 वर्ष की उम्र में संतोष कुमारी भील जैसलमेर जिला प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुईं. साथ ही वह जैसलमेर जिले की सबसे युवा जिला प्रमुख बन गई हैं. कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से उन्हें जिला प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी. 

संतोष कुमारी ने जिला परिषद वार्ड संख्या 21 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर जिला परिषद में प्रवेश किया था. जिला परिषद की कुल 21 सीटों में से कांग्रेस ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया. इसी के चलते उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ.

संतोष कुमारी ने 25 नवंबर बुधवार सुबह जिला परिषद पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, पंचायतीराज चुनाव प्रभारी प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व विधायक रूपाराम धंदेव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

रिपोर्ट: लक्ष्मी शर्मा

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की संतोष कुमारी भील 21 साल की उम्र में बनी जैसलमेर की जिला प्रमुख, निर्विरोध निर्वाचन से रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES