SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर: 9.50 रुपए हुआ महंगा

दीपावली से पहले राजस्थान के व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं. अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 2847 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2837.50 रुपए थी.

Reported By Vishnu Prakash Sharma Written By Aman Singh
Published: Oct 31, 2026, 11:27 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 11:38 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

दीपावली से पहले राजस्थान के व्यापारियों को एक बड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. कीमतों में इजाफे के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 2847 रुपए में मिलेगा. इससे पहले इसकी कीमत 2837.50 रुपए थी.

इससे होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर खर्च का बोझ और अधिक बढ़ सकता है. त्योहारी सीजन में जब बाजारों में मिठाइयों और खाने-पीने की चीजों की मांग बढ़ती है, तो ऐसे समय में गैस सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत भी बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें- जयपुर IPD टावर की बदली डेडलाइन: 150 करोड़ की लागत से बनेगी पार्किंग, आरोग्य पथ भी होगा चौड़ा

पिछले महीने भी बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

पिछले कुछ समय से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले महीने भी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. अब एक बार फिर 9.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कारोबारियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा.

व्यापारियों पर बढ़ेगा अतिरिक्त खर्च

कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और मिठाई की दुकानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने का सीधा असर इन कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है. कारोबारियों के सामने अब बढ़े हुए खर्च को संभालने की चुनौती होगी. वहीं त्योहारी सीजन के चलते इसका असर आम लोगों के जेब पर भी काफी हद तक पड़ेगा. आगे चलकर इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

उदयपुर के नगर निगम प्रांगण में दीपावली मेले का आयोजिन हो रहा है. मेले में शिरकत करने विधनसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पहुंचे. नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने मेवाड़ी परंपरा से दोनों ही नेताओं का स्वागत किया.

दीपावली मेले में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रसिद्ध गायिका पलक मुच्छल ने अपनी प्रस्तुति दी. पलक ने एक से बढ़कर एक नगमे सुनाए, जिसपर शहर वासी झूम उठे. वहीं मेले को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने शहरवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और नगर निगम की ओर से आयोजित हो रहे दीपावली मेले की सराहना की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES