राजस्थान सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का डबल गिफ्ट: 3 प्रतिशत बढ़ा DA-DR, बोनस का भी ऐलान
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. भजनलाल सरकार ने DA-DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. वहीं करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को दीपावली तदर्थ बोनस भी मिलेगा.
दीपावली से पहले राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है. CM भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को त्योहार का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का भी ऐलान किया गया है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी.
सरकार के इस फैसले के अनुसार, 7वें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. वहीं पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. इस फैसले से 7 लाख से अधिक राज्य कर्मचारी और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स लाभान्वित होंगे.
यह भी पढ़ें- राजस्थान विद्युत निगम भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी: 2005 पदों के लिए नवंबर से जनवरी तक होंगी परीक्षाएं
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63 प्रतिशत DA
राजस्थान सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत DA और DR में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला DA-DR 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में बढ़ोतरी होगी.
7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 5 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा
राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. वहीं करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का लाभ दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से दीपावली के त्योहार पर लाखों परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगा.
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: 2 दिन में 10 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी
कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रख रही सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि "आपणो अग्रणी राजस्थान" के संकल्प को साकार करने में राज्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में कर्मचारी अहम योगदान दे रहे हैं. राज्य सरकार उनके कल्याण, आर्थिक सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर हमेशा संकल्पित है.