SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिलबट्टे पर गंधक-पोटाश पीस रहे थे बच्चे: अचानक हुआ भयंकर ब्लास्ट, शरीर में घुसे पत्थर के टुकड़े

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र के मोलोनी गांव में गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका हो गया. हादसे में 7 से 17 साल के चार बच्चे घायल हो गए. सिलबट्टे के टुकड़े बच्चों के शरीर में घुस गए. एक बच्चे को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है.

Reported By देवेंद्र सिंह Written By Ansh Raj
Published: Nov 10, 2026, 05:46 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:54 PM IST
Image Credit: Bharatpur Blast
Join

भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र के मोलोनी गांव में गंधक-पोटाश पीसते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया. हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना कल शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. धमाका इतना तेज था कि जिस सिलबट्टे पर बच्चे गंधक-पोटाश पीस रहे थे, उसके छोटे-छोटे टुकड़े हो गए. पत्थर के कई टुकड़े बच्चों के शरीर में जा घुसे. चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक बच्चे गिरधर को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीन बच्चों का इलाज भरतपुर में चल रहा है.

गंधक पीसते समय पोटाश मिलाया, तभी हुआ धमाका
जानकारी के अनुसार, मोलोनी गांव में पंकज (17), मोहित (12), गिरधर (16) और चिराग (7) सिलबट्टे पर गंधक-पोटाश पीस रहे थे. इसी दौरान गंधक पीसते समय एक बच्चे ने उसमें पोटाश मिला दिया. इसके बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके से सिलबट्टा टूटकर बिखर गया और उसके टुकड़े चारों बच्चों को जा लगे. हादसे में सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक बच्चे को जयपुर किया रेफर, तीन का भरतपुर में इलाज
हादसे में घायल गिरधर की हालत को देखते हुए उसे जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं पंकज, मोहित और चिराग का इलाज भरतपुर में चल रहा है. चारों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. धमाके में सिलबट्टे के टुकड़े बच्चों के शरीर में घुसने से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें- बीकानेर में दिवाली पर हादसों ने छीनी 10 लोगों की जिंदगी, 2 दिन में 100 से ज्यादा झुलसे

ये भी पढ़ें-कोटा में स्टूडेंट्स की भयंकर भिड़ंत! एक दूसरे पर फेंके पटाखे... मारपीट का VIDEO वायरल
 

चारों बच्चे अलग-अलग परिवारों से
घायल बच्चों में पंकज 10वीं कक्षा में पढ़ता है. उसके पिता जगराम खेतीबाड़ी करते हैं. उसका एक बड़ा भाई राहुल भी पढ़ाई करता है. मोहित के पिता नहीं हैं. उसके परिवार में मां गीता और बड़ा भाई जितेश हैं. वहीं गिरधर 10वीं कक्षा में पढ़ता है और अपने परिवार का इकलौता बेटा है. उसकी एक छोटी बहन है. उसके पिता लखन खेतीबाड़ी करते हैं. घायल चिराग दूसरी कक्षा में पढ़ता है. वह भी परिवार का इकलौता बेटा है और उसकी दो बड़ी बहनें हैं. उसके पिता भी खेतीबाड़ी करते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES