SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अशोक गहलोत पर बीजेपी का हमला, अरुण चतुर्वेदी बोले- एकांतवास में जाकर अपने कार्यकाल का आकलन करें

बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्हें एकांतवास में जाकर अपने कार्यकाल का आकलन करने की सलाह दी. उन्होंने कांग्रेस में गहलोत का सम्मान खत्म होने का दावा किया और पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया.

Reported By Vishnu Sharma Edited By Ansh Raj
Published: Nov 16, 2026, 16:53 IST | Updated: Nov 16, 2026, 16:56 IST
Image Credit: Ashok Gehlot
Join

Rajasthan News: बजट फाइल्स को लेकर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने गहलोत को एकांतवास में जाकर अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का आकलन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर अशोक गहलोत अपने कार्यकाल पर विचार करेंगे तो उन्हें पछतावा होगा कि उन्होंने राजस्थान को लूटने और युवाओं को धोखा देने का काम किया. अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत को पूरी तरह नकार दिया है. उनके मुताबिक, कांग्रेस के अंदर अब गहलोत की बातचीत समाप्त हो चुकी है और उनका सम्मान भी खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि आज अशोक गहलोत अपने सम्मान के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं.

'राजनीति में खुद को जिंदा रखने के लिए खड़े कर रहे मुद्दे'
बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत राजनीति में खुद को सक्रिय बनाए रखने के लिए मीडिया के जरिए इस तरह के मुद्दे खड़े करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गहलोत का आने वाला समय पश्चाताप में गुजर सकता है.

चतुर्वेदी ने गहलोत को अपने कार्यकाल पर विचार करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें एकांतवास में जाकर यह आकलन करना चाहिए कि उनके कार्यकाल में राजस्थान के लिए क्या काम हुए. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में गहलोत को लेकर बीजेपी का हमला सामने आया है.

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी बोले चतुर्वेदी
अरुण चतुर्वेदी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पंचायत चुनावों को लेकर हुई बैठक के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण शिविर और मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों से आगामी रणनीति को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

पंचायत चुनाव में जीत का बीजेपी ने किया दावा
पंचायत चुनाव को लेकर अरुण चतुर्वेदी ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी को निकाय चुनावों में जीत मिली, उसी तरह पंचायत चुनावों में भी बीजेपी जीत हासिल करेगी. इस तरह बीजेपी ने एक ओर अशोक गहलोत पर राजनीतिक हमला बोला, वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों और जीत के दावे भी सामने रखे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES