)
Bikaner Mayor Election Result 2026: राजस्थान के बीकानेर से नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. बीकानेर नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने जीत दर्ज की है. मतदान के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस के पक्ष में बहुमत आया, जिसके बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल है.
मेयर चुनाव में कुल 80 वोटों में से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला को 49 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 31 वोट मिले. इस तरह कांग्रेस ने बीजेपी पर 18 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.
80 में से कांग्रेस को मिले 49 वोट
बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला को 49 पार्षदों का समर्थन मिला. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी को 31 वोट मिले. नतीजे सामने आते ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया.
अनिल कल्ला के नाम हुई मेयर की कुर्सी
मतगणना पूरी होने के बाद अनिल कल्ला को बीकानेर नगर निगम का नया मेयर घोषित किया गया. कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई.
कांग्रेस के लिए अहम राजनीतिक जीत
बीकानेर मेयर चुनाव में कांग्रेस की यह जीत स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है. 80 सदस्यीय निगम में कांग्रेस प्रत्याशी को 49 वोट मिलने से पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया. बीकानेर मेयर चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोटों का बड़ा अंतर देखने को मिला. नतीजे घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल बन गया.
मेयर बनाना था प्रतिष्ठा का सवाल
बीकानेर में मेयर चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों की साख दांव पर थी. प्रदेश में बीकानेर एकमात्र ऐसा निगम था, जहां कांग्रेस को स्पष्ट पूर्ण बहुमत मिला. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल के लिए कांग्रेस का मेयर बनाना प्रतिष्ठा का सवाल था.
भाजपा की कोशिश नाकाम, अब स्थानीय नेतृत्व पर उठेंगे सवाल
जनादेश के बाद बीजेपी के पास विपक्ष में बैठने के अलावा बोर्ड बनाने की कोशिश करने का भी मौका था. पार्टी की ओर से इसके लिए कोशिश किए गए, लेकिन मेयर चुनाव में बहुमत जुटाने में सफलता नहीं मिली. अब नतीजे सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर बीजेपी के विधायकों और चुनाव प्रभारियों की रणनीति को लेकर सवाल उठना तय माना जा रहा है. बीजेपी की ओर से सुरेंद्र सिंह शेखावत ने महापौर पद के लिए मैदान में थे.