SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रस्सी से बांधा, तलवों पर मारे ताबड़तोड़ डंडे, मुंह में डाला कीचड़... लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा!

भरतपुर के रूपवास कस्बे में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को रस्सी से बांधकर पीटा. उसके मुंह में कीचड़ डाला और तलवों पर डंडे मारे. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है.

Reported By देवेंद्र सिंह Written By Ansh Raj
Published: Nov 09, 2026, 07:42 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 07:43 PM IST
Image Credit: Bharatpur News
Join

भरतपुर के रूपवास कस्बे में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसके तलवों पर डंडे मारे. इस दौरान एक महिला ने युवक के मुंह में जबरन कीचड़ भी डाल दिया. घटना का वीडियो सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.

लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पकड़ा
घटना रूपवास थाना इलाके की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक भी रूपवास कस्बे में ही रहता है. उस पर पहले भी चोरी, झगड़े और महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं. लोगों के मुताबिक, घटना वाले दिन भी युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया. घटना के दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए.

मुंह में कीचड़ डाला, तलवों पर डंडे मारे
सामने आए वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद एक महिला उसके मुंह में जबरन कीचड़ डालती है. फिर कुछ लोग उसे रस्सी से बांध देते हैं. वीडियो में दो लोग डंडे लेकर आते हैं और युवक के पैर पकड़कर उसके तलवों पर डंडे मारते दिखाई देते हैं. भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति युवक के पैर कुचलने की कोशिश भी करता नजर आ रहा है. इस दौरान युवक के साथ लगातार मारपीट की जाती है.

 

ये भी पढ़ें- पुलिस के हाथ नहीं आ रहे Naresh Meena! गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, ताबड़तोड़ चल रही है छापेमारी

 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और हिरासत में ले लिया. फिलहाल सामने आए वीडियो में युवक के साथ की गई मारपीट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES