किसानों को CM भजनलाल का दिवाली तोहफा: 14 जिलों के लिए की ये बड़ी घोषणा!
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है. इससे अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों में किसानों को दिन में दो ब्लॉक में बिजली मिल सकेगी और रात में सिंचाई की मजबूरी कम होगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात दी है. नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है. इससे अजमेर विद्युत वितरण निगम के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी. इस व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई कार्य से राहत मिलेगी और कृषि कार्य अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगा.
किसानों का दिन में बिजली मिलने का सपना होगा साकार
दिन में किसानों को बिजली मिलने का सपना साकार हो गया है. शुरूआत अजमेर डिस्कॉम से हो रही है. सीएम भजनलाल शर्मा के लगातार प्रयासों से अब किसानों को कड़ाके की ठंड में खेतों में सिंचाई करने की मजबूरी से आजादी मिल गई है. सत्ता संभालते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने जो सपना देखा था, वो अब हकीकत में बदलने जा रहा है.
यह भी पढ़ेंः 'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च
बिरलोका GSS से खींवसर तहसील के किसानों को लाभ
नागौर के बिरलोका में जीएसएस के शुरू होने से शेष जिले में भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा. इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध होगी.
बिजली छीजत में कमी और बेहतर आपूर्ति की उम्मीद
दिन में बिजली मिलने से किसानों के साथ-साथ अजमेर डिस्कॉम को भी बड़ा लाभ होगा. इससे विद्युत छीजत ( Electricity Leakage) में कमी आएगी. साथ ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली भी मिलेगी. लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस बिरलोका जीएसएस में 160 एमवीए क्षमता का 220/132 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है.
SCADA प्रणाली से सौर ऊर्जा का बेहतर उपयोग
अत्याधुनिक स्काडा प्रणाली के उपयोग से पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा का नागौर जिले में बेहतर उपयोग संभव होगा. वोल्टेज स्तर, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा. सीएम भजनलाल शर्मा का दावा है कि बिजली कंपनियां अब घाटे से बाहर निकल रही हैं और वो जल्द मुनाफे में आएगी.
यह भी पढ़ेंः PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा
2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषक हितों को प्राथमिकता देते हुए 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की बजट घोषणा की थी. इस दिशा में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का सरकार का वादा पूरा हो गया है. बाकी के पन्द्रह जिलों में भी अगले साल तक दिन में बिजली मिलने लगेगी. आखिरकार जो काम दशकों में नहीं हो पाया, सीएम भजनलाल शर्मा के प्रयासों से उसे पौने तीन साल में ही पूरा करके दिखा दिया. किसानों के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की इससे बड़ी और कोई सौगात हो ही नहीं सकती है.