SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नहीं रहे राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव, जयपुर में ली अंतिम सांस

बहरोड़ विधायक और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का निधन हो गया. उन्होंने जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर आज अलवर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 08, 2026, 11:18 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 11:23 AM IST
Image Credit: Dr Jaswant Yadav
Join

बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़). बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन हो गया. वे राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद भी रह चुके थे. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. यादव ने जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में गुरुवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन की सूचना बेटे मोहित यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की.

अलवर स्थित आवास पर होंगे अंतिम दर्शन

जानकारी के अनुसार, डॉ. जसवंत यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अलवर स्थित उनके आवास जसवंत नगर में रखा जाएगा. दोपहर 4 बजे के बाद लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. वहीं, उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर बाद किया जाएगा.

 

 

 

क्षेत्र में शोक की लहर

डॉ. जसवंत यादव के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है. उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है. बहरोड़ से विधायक होने के साथ ही वे राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे.

 

डॉ. जसवंत यादव के निधन पर टीकाराम जूली ने जताया दुख, बोले- अलवर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

बहरोड़ विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जसवंत यादव के निधन पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.

कैंसर से कर रहे थे संघर्ष, हाल ही में घर जाकर जाना था हाल

टीकाराम जूली ने अपनी पोस्ट में बताया कि डॉ. जसवंत यादव लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि हाल ही में वे अलवर स्थित उनके आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानकर आए थे. आज उनके निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है.

बोले- समूचे अलवर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

जूली ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का जाना समूचे अलवर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में 'ॐ शांति' लिखते हुए डॉ. जसवंत यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

ये भी पढ़ें - पुलिस की जीप में गूंजी किलकारी, 108 का नहीं किया इंतजार, दीपावली पर परिवार को मिली खुशियों की सौगात

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES