App

बारां की सियासत में नया मोड़: नरेश मीणा की रिहाई के बाद पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ा प्लान

Baran News: बारां में नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद थर्ड फ्रंट ने जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. नरेश मीणा की रिहाई के बाद जिले की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है.

बारां की सियासत में नया मोड़: नरेश मीणा की रिहाई के बाद पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ा प्लान
Image Credit: बारां में नगर निकाय जीत के बाद थर्ड फ्रंट का बड़ा ऐलान

Baran News: बारां जिले में नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी समर्थित थर्ड फ्रंट को मिली जीत के बाद जिले की सियासत में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है. नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित थर्ड फ्रंट ने अब आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी पूरी ताकत के साथ उतरने का ऐलान कर दिया है.

जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
थर्ड फ्रंट के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधान रामहेत मीणा ने कहा कि अब संगठन केवल नगर निकाय चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने ऐलान किया कि बारां जिले की सभी जिला परिषद और पंचायत समिति सीटों पर थर्ड फ्रंट अपने उम्मीदवार उतारेगा और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा.

रामहेत मीणा के इस ऐलान के बाद जिले की राजनीति में पंचायती राज चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. नगर निकाय चुनाव में मिली जीत को थर्ड फ्रंट ग्रामीण इलाकों तक अपना आधार बढ़ाने के मौके के तौर पर देख रहा है.

नरेश मीणा की रिहाई के बाद सियासी हलचल तेज
इधर, टोंक के चर्चित एसडीएम थप्पड़ कांड मामले से चर्चा में आए नरेश मीणा के एक बार फिर जेल से रिहा होने के बाद बारां में सियासी हलचल तेज हो गई है. नरेश मीणा की रिहाई और थर्ड फ्रंट की ओर से पंचायती राज चुनाव में सभी सीटों पर उतरने के ऐलान को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

नरेश मीणा के जेल से बाहर आने के साथ ही थर्ड फ्रंट की ओर से पंचायती राज चुनाव के लिए हुंकार भरने को लेकर इसे बारां की राजनीति में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

थर्ड फ्रंट को नरेश मीणा से उम्मीद
सूत्रों के मुताबिक, नरेश मीणा की रिहाई के बाद थर्ड फ्रंट को एक बड़ा चेहरा और जनाधार मिलने की उम्मीद है. थर्ड फ्रंट के नेता लंबे समय से बारां-कोटा अंचल में कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर खुद को पेश करते रहे हैं. नगर निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद नेताओं के हौसले और मजबूत हुए हैं.

गांव-ढाणी तक पहुंचने का दावा
पूर्व प्रधान रामहेत मीणा ने कहा कि जनता भाजपा-कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है. नगर निकाय चुनाव में जनता ने थर्ड फ्रंट को अपना आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि अब पंचायती राज चुनाव में भी संगठन हर गांव और ढाणी तक पहुंचेगा.

रामहेत मीणा ने कहा कि थर्ड फ्रंट युवाओं और किसानों की आवाज बनेगा. ऐसे में नगर निकाय चुनाव के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में उतरने की घोषणा ने बारां जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More