SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पैसों के लिए मां-बाप का कातिल बना बेटा, हत्या के बाद खून भी साफ किया; अब उम्रभर जेल में रहेगा

जिस मां-बाप ने बेटे को जन्म दिया और पाल पोसकर बड़ा किया. उस कलयुगी पुत्र ने उन्हीं को मार डाला... बारां दोहरे हत्याकांड में दोषी बेटे को उम्रकैद, 30 हजार जुर्माना

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 22, 2026, 09:12 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:28 IST
Image Credit: Baran double murder case
Join

राम मेहता/बारां: जिस मां-बाप ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जन्म दिया और पाला-पोसा, उन्हीं बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. बारां शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में शनिवार को न्यायालय ने आरोपी बेटे गजेंद्र कुमार गौतम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. हत्या के बाद आरोपी ने शवों को घर में बंद कर दिया और खून साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की. करीब ढाई साल पुराने इस दोहरे हत्याकांड में अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

जिस बेटे को पालकर बड़ा किया, उसी ने ले ली दोनों की जान

बारां शहर की रिद्धिका कॉलोनी में प्रेम बिहारी गौतम अपनी पत्नी देवकी बाई के साथ रहते थे. उम्र के उस पड़ाव पर जब माता-पिता को अपने बच्चों के सहारे की जरूरत होती है, तब उनके ही बेटे ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया.

झकझोर देने वाली ये घटना 7 मई 2024 की रात की है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बेटे गजेंद्र कुमार गौतम का खेतीबाड़ी के रुपयों को लेकर माता-पिता से विवाद हो गया. शुरुआत में पैसों को लेकर हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में खौफनाक रूप ले लिया.

सिर और चेहरे पर  ताबड़तोड़ वार

विवाद इतना बढ़ गया कि संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी बेटे ने धारदार हथियार उठा लिया. उसने अपने पिता प्रेम बिहारी और मां देवकी बाई के सिर, मुंह, नाक और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगातार वार किए.  हमले इतने गंभीर थे कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ही रात में घर के दो बुजुर्ग सदस्यों की जिंदगी खत्म हो गई. जिस घर में परिवार के साथ रहने और सुख-दुख बांटने की उम्मीद थी, वहीं दोहरे हत्याकांड ने सबकुछ बदल दिया.

धारदार हथियार से वार और सबूत मिटाने की कोशिश

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को मकान में बंद किया और कपड़े से खून साफ कर सबूत मिटाने का भी कोशिश की.

18 गवाह और 56 साक्ष्य बने सजा का आधार

इस मामले में पुलिस थाना कोतवाली ने हत्या और सबूत मिटाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 18 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और 56 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए.सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी गजेंद्र कुमार गौतम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.

ढाई साल पहले पैसों के विवाद से शुरू हुई इस घटना का कानूनी अध्याय अब कोर्ट के फैसले के साथ पूरा हुआ. लेकिन इस वारदात ने एक परिवार से उसके दोनों बुजुर्ग सदस्यों को हमेशा के लिए छीन लिया.

राजस्थान में सर्दी का सितम, फतेहपुर में पारा 5.5°C; शेखावाटी में ठिठुर रहे लोग, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES