SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर में खूनी संघर्ष: ईको गाड़ी से लाश ठिकाने लगा रहे थे हत्यारे, परिजनों ने ऐसे धर दबोचा मुख्य आरोपी

Alwar News: अलवर के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद प्रकाश की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने शव सड़क पर फेंकने की कोशिश की. परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 05, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:40 AM IST
Image Credit: अलवर में पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद प्रकाश की हत्या का आरोप
Join

Alwar News: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हसनपुर निवासी प्रमोद प्रकाश के रूप में हुई है. आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी उसके शव को ईको गाड़ी से सड़क पर फेंककर फरार होने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया.

परिजनों ने गाड़ी रोककर एक आरोपी को पकड़ा
मृतक के चाचा रामावतार पुत्र यादराम ने बताया कि वह रविकांत और प्रदीप के साथ घर के पीछे बाजरे की कड़बी लगा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही मोहन और महेंद्र पुत्र दया ईको गाड़ी से वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने प्रमोद को गंभीर घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर सड़क पर पटक दिया.

प्रमोद को इस हालत में देखकर परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े. उन्होंने गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रोक लिया. इस दौरान परिजनों ने महेंद्र को पकड़ लिया, जबकि मोहन हाथ में लोहे का सरिया लहराते हुए मौके से फरार हो गया.

गंभीर चोटों के निशान मिलने का दावा
परिजनों के अनुसार प्रमोद के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे. उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने पकड़े गए आरोपी महेंद्र से ही गाड़ी चलवाई और प्रमोद को तत्काल लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. प्रमोद दो भाइयों में बड़ा था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.

खेत के विवाद को लेकर पहले हुई थी कहासुनी
परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले खेत से जुड़े विवाद को लेकर प्रमोद और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी. इस दौरान प्रमोद को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. परिवार का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते योजना बनाकर प्रमोद की हत्या की गई. हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थानाधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES