भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /करियर की अंधी दौड़ में कहीं छूट न जाए जिंदगी: मंत्री भूपेंद्र यादव की युवाओं को दी खास सलाह

करियर की अंधी दौड़ में कहीं छूट न जाए जिंदगी: मंत्री भूपेंद्र यादव की युवाओं को दी खास सलाह

Alwar News: अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने युवाओं को करियर के साथ जीवन के जरूरी पहलुओं पर ध्यान देने की सलाह दी. सांप-सीढ़ी के खेल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इंसान 99 पर पहुंचकर भी 10 पर आ सकता है. कार्यक्रम में नए बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण भी हुआ.

Written BySandhya Yadav
Published: Oct 11, 2026, 02:27 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 02:36 PM IST
joinshare
करियर की अंधी दौड़ में कहीं छूट न जाए जिंदगी: मंत्री भूपेंद्र यादव की युवाओं को दी खास सलाह
Image Credit: भूपेंद्र यादव ने करियर बनाने के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Alwar News: अलवर में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने युवाओं को करियर बनाने के साथ जीवन के दूसरे जरूरी पहलुओं पर भी ध्यान देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना जरूरी है, लेकिन जीवन में संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अलवर के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने सांप-सीढ़ी के खेल का उदाहरण देकर अपनी बात समझाई. उन्होंने कहा कि इस खेल में इंसान 99 तक पहुंचने के बाद भी सांप के कारण वापस 10 पर आ सकता है. उनके इस उदाहरण के जरिए युवाओं को यह संदेश मिला कि सफलता की दौड़ में जीवन के दूसरे महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

करियर बनाने की दौड़ में जीवन का संतुलन भी जरूरी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज में शिक्षक, घर में माता-पिता और समाज के लोग युवाओं से उम्मीद करते हैं कि वे जीवन में कुछ बनें और सफलता हासिल करें. इसी उम्मीद के चलते हर कोई करियर बनाने की दौड़ में लगा रहता है. उन्होंने युवाओं को यह समझाने की कोशिश की कि जीवन केवल पढ़ाई, नौकरी या करियर में आगे बढ़ने तक सीमित नहीं है. इसके साथ कुछ दूसरे पहलुओं का भी ठीक रहना जरूरी है.

सांप-सीढ़ी के खेल से समझाया जिंदगी का मतलब
भूपेंद्र यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप कुछ भी बन जाना, अगर दो चीजें आपकी ठीक नहीं हुईं, तो ये जिंदगी फिसलपट्टी के खेल की तरह होती है. आदमी 99 पर पहुंचता है सांप-सीढ़ी के खेल में और फिर 10 पर आ जाता है.”

उन्होंने सांप-सीढ़ी के इस उदाहरण के जरिए बताया कि जीवन में ऊंचाई हासिल करने के बाद भी परिस्थितियां बदल सकती हैं. इसलिए केवल सफलता के पीछे भागने के बजाय उन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो जीवन को बेहतर और संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी हैं. हालांकि, अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने उन दो चीजों का साफ उल्लेख नहीं किया, जिन्हें उन्होंने जीवन में ठीक रखने की बात कही.

कॉलेज को मिला आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, अलवर में नवनिर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत लोकार्पण किया. इस कोर्ट का निर्माण राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) के संयुक्त प्रयासों से कराया गया है.

खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
कॉलेज में आधुनिक सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट बनने से विद्यार्थियों को खेल अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी. इससे बास्केटबॉल खेलने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकेगा. साथ ही, प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है.

कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बास्केटबॉल कोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल और उप महापौर अजय पूनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम में कॉलेज की खेल सुविधाओं से जुड़े इस नए निर्माण का लोकार्पण किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को करियर में सफलता हासिल करने के साथ जीवन के जरूरी पहलुओं पर ध्यान देने का संदेश भी दिया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Alwar News