SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

50 लाख का पैकेज और चीफ मैनेजर की कुर्सी छोड़ी ! गुरुग्राम की मां-बेटी ने लिया वैराग्य, बनेंगी जैन साध्वी

गुरुग्राम की रहने वाली अक्षिता (37) और उनकी मां शिरोमणी (61) सांसारिक जीवन छोड़कर साध्वी बनेंगी. मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला जाएगा. अक्षिता ने साध्वी बनने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन की 50 लाख सालाना पैकेज की जॉब छोड़ दी.

Reported By Rakesh Bhardwaj
Published: Nov 17, 2026, 10:35 IST | Updated: Nov 17, 2026, 11:00 IST
Image Credit: akshita jain Sadhvi diksha mother shiromani left 50 lakh job
Join

अक्षिता, मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में मैनेजर थीं. वहीं मां शिरोमणी ने 37 साल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में नौकरी की और चीफ मैनेजर से रिटायर हुईं. दोनों पंजाबी हिंदू हैं और अब जैन साध्वी बनेंगी. साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री ने बताया कि शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा लेंगी और हमारे साथ संयम अराधना करते हुए आत्मा का कल्याण करेंगी. मारवाड़ जैन संघ के अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया- वरघोड़ा में जैन समाज के 31 साधु-साध्वी रहेंगे और जैन समाज के काफी लोग शामिल होंगे. परिवार के लोग भी इसमें शामिल होंगे.

12 साल मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब की
अक्षिता ने बताया- एमटेक के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की. करीब 12 साल कई मल्टीनेशल कंपिनयों में नौकरी की. फॉक्सवैगन में वे ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर की पोस्ट पर थीं. उनका सालाना पैकेज 50 लाख रुपए था.

अक्षिता (37) ने आध्यात्मिक भाव जागने के पीछे की वजह बताते हुए कहा-मैं उस पीढ़ी से हूं, जिसने फोन और इंटरनेट को आते हुए देखा है। जब कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम शुरू हुआ तो मुझे महसूस हुआ कि AI और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों में भी सूक्ष्म जीवों की विराधना हो सकती है.

उन्होंने बताया- एक डेटा सेंटर बनाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई करनी पड़ती है. इस प्रक्रिया में मिट्टी में रहने वाले कई सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं. इसी विचार ने भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा का भाव और मजबूत किया. धीरे-धीरे झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता चला गया.

मां ने भी 37 साल IOC में नौकरी के बाद चुना वैराग्य
अक्षिता की मां शिरोमणी ने बताया कि परिवार पहले से जानता था कि उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर है. शिरोमणी ने बताया उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 37 साल तक जॉब की और साल 2025 में चीफ मैनेजर से रिटायर हुई. नौकरी और सांसारिक जिम्मेदारियों के बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग चुनने का निर्णय लिया है. शिरोमणी का परिवार दिल्ली का रहने वाला है, फिलहाल गुरुग्राम शिफ्ट हो गया है. उनके दो बेटी हैं। पति का निधन हो चुका है. एक बेटी अक्षिता उनके साथ ही दीक्षा ग्रहण करेंगी. दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

राकेश कुमार भारद्वाज पाली (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में जोधपुर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।इतिहास में एमए, विधि (LL.B.)में अध्यनरत, पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त भारद्वाज जी ने अपने करियर की शुरुआत पाली में लॉकल न्यूज चैनल से की इसके बाद उन्होंने दैनिक नवज्योति ,ईटीवी राजस्थान ,जी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। पाली व जोधपुर में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के साथ राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES