भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की खौफनाक मौत: सुसाइड नोट में छिपी है सास-ससुर को फांसी दिलाने की पूरी कहानी

7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की खौफनाक मौत: सुसाइड नोट में छिपी है सास-ससुर को फांसी दिलाने की पूरी कहानी

Rajasthan Crime: अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र के शांतिकुंज के पास एफसीआई गोदाम के नजदीक 9 महीने की गर्भवती विवाहिता अंतिमा (28) की डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदने से मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने पति सौम्य राजपूत, सास मंजू और ससुर गोपाल पर दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Written ByAman Singh
Published: Oct 10, 2026, 07:44 PM IST|Updated: Oct 10, 2026, 08:00 PM IST
joinshare
7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की खौफनाक मौत: सुसाइड नोट में छिपी है सास-ससुर को फांसी दिलाने की पूरी कहानी
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शांतिकुंज के समीप एफसीआई गोदाम के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 9 महीने की गर्भवती विवाहिता ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जनता कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अंतिमा के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अंतिमा ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में उसने आरोपियों को उम्रकैद या फांसी की सजा देने की मांग भी की है.

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, अंतिमा का विवाह करीब तीन साल पहले भरतपुर जिले के शकरपुर निवासी सौम्य राजपूत से हुआ था. सौम्य एक सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सौम्य, ससुर गोपाल और सास मंजू उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. परिजनों ने करीब छह महीने पहले भी अंतिमा की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है.

पीहर में रह रही थी अंतिमा

मृतका के भाई के मुताबिक, गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही अंतिमा अपने ससुराल के बजाय पीहर में रह रही थी. शुक्रवार शाम वह अपने पिता के घर से स्कूटी लेकर निकली थी. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. बाद में ट्रेन के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली.

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अंतिमा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जालोर के सांचौर में आईजी विकास कुमार के निर्देशन में एएनटीएफ (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार 75 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू बिश्नोई को गिरफ्तार किया है. आरोपी भारते की बेरी का निवासी बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन विषणहस के तहत कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपी टॉप मोस्ट नार्को-25 का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है. आरोपी देश छोड़कर नेपाल की राजधानी काठमांडू में छिपकर कथित तौर पर नशे का सिंडिकेट चला रहा था. उसने पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, लेकिन एएनटीएफ ने उसे रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई को नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Alwar News