SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में Mercedes की वर्कशॉप में लगी आग: करोड़ों की Luxury कारें जलकर खाक

Jaipur Fire: जयपुर के सीतापुरा स्थित Mercedes कंपनी के वर्कशॉप में देर रात भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़ी 8 कारें, एसेसरीज और पार्ट्स जलकर खाक हो गए. हादसे के वक्त वर्कशॉप में 50 से ज्यादा नई-पुरानी कारें मौजूद थीं. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 10 दमकलों ने दो दर्जन फेरे लगाकर आग पर काबू पाया. आग फैलने से रोकने के लिए आसपास के इलाकों की बिजली भी काटी गई. प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 23, 2026, 07:30 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 02:24 PM IST
Image Credit: Rajasthan News
Join

Massive Fire Breaks Out at Mercedes Workshop in Jaipur: जयपुर के सीतापुरा इलाके में Mercedes कंपनी के वर्कशॉप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने वर्कशॉप के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के समय वर्कशॉप परिसर में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं. आग की चपेट में आने से 8 कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. इसके अलावा वर्कशॉप में रखा कारों का सामान, एसेसरीज और अलग-अलग पार्ट्स भी आग में जल गए.

10 दमकलों ने करीब 2 घंटे तक बुझाई आग

वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग की लपटें काफी तेज थीं, जिसके चलते दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब 10 दमकलों को आग बुझाने के काम में लगाया गया. दमकल की गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया. बताया गया कि दमकल की गाड़ियों ने करीब दो दर्जन फेरे लगाए. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

50 से ज्यादा कारें थीं वर्कशॉप में

आग की घटना के समय वर्कशॉप में 50 से ज्यादा नई और पुरानी Mercedes कारें मौजूद थीं. ऐसे में आग के तेजी से दूसरी कारों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था. हालांकि, समय रहते दमकल टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया. आग की चपेट में आई 8 कारें पूरी तरह जल गईं. वर्कशॉप में मौजूद कारों के सामान, एसेसरीज और विभिन्न पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचा है.

करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान

वर्कशॉप में खड़ी कारों में Mercedes जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कम से कम एक Mercedes कार की कीमत करीब 51.80 लाख रुपये है. इस कीमत को आधार मानें तो आग में जली 8 कारों की कीमत ही करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन जांच और क्षतिग्रस्त वाहनों की कीमत सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

वर्कशॉप में बड़ी संख्या में कारें मौजूद होने के कारण आग के आसपास के हिस्सों तक फैलने का भी खतरा था. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की बिजली भी काट दी गई. दमकल कर्मियों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हालांकि, आग के वास्तविक कारण और नुकसान को लेकर पुलिस तथा संबंधित टीमें जांच कर रही हैं.

 


खबर अपडेट हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES