SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली की शाम पति से हुआ विवाद, अगले दिन पत्नी का मिला शव, परिजनों ने कहा- हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

अलवर के तिलवाड़ गांव में 28 वर्षीय कंचन औड राजपूत की फांसी लगाने से मौत हो गई. पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या को आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 09, 2026, 04:34 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 04:38 PM IST
Image Credit: Alwar News
Join

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तिलवाड़ गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला की मौत फांसी लगाने से हुई. घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

छह साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी कंचन

जानकारी के अनुसार, मालपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय कंचन औड राजपूत की शादी करीब छह साल पहले तिलवाड़ गांव निवासी राजेश के साथ हुई थी. कंचन के दो बच्चे हैं. परिजनों का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है. इसी बात को लेकर दीपावली की शाम दोनों के बीच विवाद हुआ था.

बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद कंचन ने घर में फांसी लगा ली. इससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल हो गया. हालांकि, महिला की मौत को लेकर पीहर पक्ष ने कई सवाल उठाए हैं.

 

ये भी पढ़ें - डॉ. जसवंत यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, बेटे और टीकाराम जूली ने दिया कंधा

 

पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि कंचन को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि कंचन की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फांसी पर लटकाया गया.

पीहर पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति रात में ही शव को अस्पताल छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंचन की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES