राजस्थान पंचायत चुनाव में Gen-Z की दस्तक: 22 साल की कनिका ने BJP से ठोकी ताल
राजस्थान पंचायत चुनाव में 22 साल की LLB स्टूडेंट कनिका ने राजनीति में कदम रखा है. उन्होंने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से BJP प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. उनका कहना है कि युवा सोच और नई ऊर्जा के साथ वह अपने क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती हैं.
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव में अब Gen-Z की भी दस्तक हो चुकी है. जिस उम्र में युवा अपने करियर, नौकरी और बिजनेस को प्राथमिकता देते हैं, उसी उम्र में 22 साल की कनिका ने राजनीति के मैदान में कदम रखा है. एलएलबी की पढ़ाई कर रही कनिका ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है.
खास बात यह है कि कनिका को राजनीति विरासत में मिली है. उनके पिता बच्चू बंशीवाल पूर्व विधायक रह चुके हैं. लेकिन कनिका का दावा है कि युवा सोच और नई ऊर्जा के साथ वह अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती हैं.
22 साल की कनिका ने पंचायत चुनाव में भरी हुंकार
पंचायत चुनाव में इस बार युवा चेहरे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 22 साल की एलएलबी स्टूडेंट कनिका इसकी बड़ी उदाहरण हैं. कनिका ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है.
यह भी पढ़ें- दौसा में परिवारवाद की राजनीति: तीन महिला प्रत्याशियों के बीच जिला प्रमुख पद की दावेदारी
कनिका को राजनीति विरासत में मिली है. उनके पिता बच्चू बंशीवाल बयाना-रूपवास से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटी कनिका चुनाव मैदान में हैं.
कनिका ने राजनीति को चुना अपना रास्ता
खास बात यह है कि कनिका उस Gen-Z पीढ़ी से आती हैं, जो आमतौर पर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी, बिजनेस और बेहतर करियर के सपने देखती है, लेकिन कनिका ने राजनीति को अपना रास्ता चुना है. उनका कहना है कि युवा होने के नाते उनमें नई सोच, नई ऊर्जा और क्षेत्र में बदलाव लाने का जज्बा है.
यह भी पढ़ें- जयपुर की 8 पंचायत समितियों में मतदान पूरा, झोटवाड़ा अव्वल, किशनगढ़ रेनवाल में सबसे कम वोटिंग
पंचायत चुनाव में अब युवा पीढ़ी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आ रही है. अब देखना होगा कि कनिका की युवा सोच और राजनीतिक विरासत को जनता का कितना समर्थन मिलता है.