App

छोटीसादड़ी अस्पताल में डॉक्टरों के 23 पद खाली: 5 चिकित्सकों के भरोसे डेढ़ लाख की आबादी, भाजपा नगर अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी स्थित जयचंद मोहिल उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की भारी कमी सामने आई है. अस्पताल में 28 स्वीकृत पदों में से 23 खाली हैं और केवल 5 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं. इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधाएं मिलने में परेशानी हो रही है.

छोटीसादड़ी अस्पताल में डॉक्टरों के 23 पद खाली: 5 चिकित्सकों के भरोसे डेढ़ लाख की आबादी, भाजपा नगर अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा
Image Credit: Zee Media

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में करीब डेढ़ लाख की आबादी को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जयचंद मोहिल उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी सामने आई है. अस्पताल में डॉक्टरों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में महज 5 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में 23 पद रिक्त होने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है और मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीएमओ से की मुलाकात

भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने अस्पताल का जायजा लेकर पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की संख्या और रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली. चर्चा में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों और अस्पताल के कामकाज पर पड़ रहे असर का मुद्दा भी उठा.

चिकित्सकों के पद खाली होने से स्टाफ पर अधिक बोझ

पीएमओ डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 28 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 5 चिकित्सक ही कार्यरत हैं. रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

चिकित्सकों के 23 पद खाली होने से सीमित स्टाफ पर काम का अधिक बोझ है. वहीं अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब डेढ़ लाख की आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए चिकित्सकों की नियुक्ति का मुद्दा अहम बना हुआ है.

विधायक के सामने उठेगा चिकित्सकों की कमी का मुद्दा

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमावत ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधायक के समक्ष उठाया जाएगा. उन्होंने पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करने की बात कही, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें. इस दौरान प्रमोद कुमार कोठारी, राकेश इंदौरा, जतिन दक सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित जयपुर तिराहे पर नवनिर्मित सुलभ शौचालय का शुभारंभ त्रिवेणी धाम के रामरिछपाल दास महाराज की उपस्थिति में हुआ. करीब 34 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस सुलभ शौचालय के शुरू होने से क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी.

जयपुर तिराहे पर सुलभ शौचालय शुरू होने से लंबे सफर पर निकलने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. सार्वजनिक सुविधा के रूप में यह शौचालय राहगीरों के लिए उपयोगी साबित होगा. इस दौरान नगर परिषद सभापति रवीश खटाणा, नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी सहित नगर परिषद के पार्षदगण मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More