भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /खत्म हुआ 20 साल का इंतजार! अपने ही घर की धरती पर जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास, कौन हैं नई मिस यूनिवर्स 2026?

खत्म हुआ 20 साल का इंतजार! अपने ही घर की धरती पर जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास, कौन हैं नई मिस यूनिवर्स 2026?

Written ByVandana Saini
Published: Nov 25, 2026, 11:16 IST|Updated: Nov 25, 2026, 11:27 IST
joinshare

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने इस साल का 'मिस यूनिवर्स 2026' का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया में अपने देश का नाम रोशन कर दिया है. सबसे खास बात ये है कि इस बार ये बड़ा मुकाबला 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में ही रखा गया था. ऐसे में अपने घर और अपने लोगों के सामने ये ताज पहनना जेनिफर के लिए बहुत ही यादगार और इमोशनल पल था. सैन जुआन के फेमस कोलिसीओ डे प्यूर्टो रिको जोस मिगुएल एग्रेलोट में हुए इस शानदार इवेंट में प्यूर्टो रिको ने छठी बार ये बाजी मारी है. वहीं, इस कड़े मुकाबले में डोमिनिकन रिपब्लिक की कंटेस्टेंट फर्स्ट रनर अप रहीं.

Miss Universe 2026 Winner Jennifer Barreto 1/5

115 सुंदरियों को हराकर जेनिफर बैरेटो बनीं चैंपियन

27 साल की जेनिफर बैरेटो ने दुनिया भर से आई 115 सुंदरियों को जबरदस्त टक्कर देकर ये बड़ा खिताब अपने नाम किाया. इस पूरे मुकाबले में एक से बढकर एक मुश्किल राउंड आए, लेकिन जेनिफर ने हर चैलेंज को बड़े ही आराम से पार किया और पहले टॉप 5 में अपनी जगह पक्की की. इसके बाद फाइनल राउंड में भी उन्होंने अपना जलवा कायम रखा और आखिरकार विनर बनकर सबका दिल जीत लिया. उनकी इस शानदार जीत के साथ ही प्यूर्टो रिको का इस इंटरनेशनल मंच पर पुराना और शानदार रिकॉर्ड और भी ज्यादा मजबूत हो गया है. हालांकि, जेनिफर से पहले भी इस देश की कई सुंदरियां ये कमाल कर चुकी हैं. साल 1970 में मारिसोल मलारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोन्स और 2006 में जुलेका रिवेरा ने यह ताज जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था.
Miss Universe 2026 Winner Jennifer Barreto 2/5

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?

अब जेनिफर ने भी इस खास लिस्ट में अपना नाम जोडकर इतिहास दोहरा दिया है. सैन सेबेस्टियन शहर की तरफ से हिस्सा लेने वाली जेनिफर ने इसी साल जून में 'मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको 2026' का ताज अपने नाम किया था. वैसे तो इस बडे मंच पर आने वाली लडकियों के पास मॉडलिंग का कई सालों का एक्सपीरियंस होता है, लेकिन जेनिफर इस फील्ड में बिल्कुल नई थीं. उन्होंने फरवरी 2026 में ही पहली बार रैंप पर कदम रखा था. अगर उनकी पढाई की बात करें तो उनके पास साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ-साथ साइकोलॉजी और सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी है. उनका पिछला काम हमेशा से ही समाज की भलाई और आम लोगों की मदद करने से जुडा रहा है.
Miss Universe 2026 Winner Jennifer Barreto 3/5

असली जिंदगी में लोगों की मदद करती हैं जेनिफर

साल 2021 में जेनिफर ने टेक्सास के फोर्ट कैवाजोस में अमेरिकी आर्मी डिपार्टमेंट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. उस समय वे फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम से जुडकर लोगों को जागरूक करने और मुश्किल घडी में उन्हें संभालने का काम करती थीं. अपनी इस ड्यूटी के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा और बचपन में शोषण झेलने वाले कई लोगों को नया हौसला और सहारा दिया. इसके साथ ही जेनिफर ने कार्ल आर डारनाल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दीं और आगे चलकर एक प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट की जिम्मेदारी संभाली. अब जेनिफर का कहना है कि वे इस नए मंच का इस्तेमाल समाज की भलाई और लोगों की मदद करने के अपने काम को और आगे बढाने के लिए करेंगी.
Miss Universe 2026 Winner Jennifer Barreto 4/5

प्यूर्टो रिको की शानदार विरासत

साल 2026 का मिस यूनिवर्स मुकाबला हर मायने में इसलिए भी बेहद यादगार रहा, क्योंकि इस ब्यूटी पेजेंट ने अपने शानदार 75 साल पूरे कर लिए हैं. इस बड़े और ऐतिहासिक मौके की मेजबानी प्यूर्टो रिको ने की, जिससे वहां के लोगों को दुनिया भर से आई सुंदरियों का वेलकम करने का एक बेहतरीन मौका मिला. प्यूर्टो रिको की खूबसूरती और मेहमाननवाजी ने इस पूरे इवेंट में चार चांद लगा दिए. सोने पर सुहागा तो तब हुआ जब जेनिफर ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर ये ताज अपने नाम कर लिया. जेनिफर की इस शानदार जीत ने पूरे देश की खुशी को दोगुना कर दिया और हर तरफ जश्न का माहौल बन गया. सोशल मीडिया पर सभब जेनिफर को बधाइयां दे रहे हैं.
Miss Universe 2026 Winner Jennifer Barreto 5/5

20 साल का लंबा सूखा हुआ खत्म

जेनिफर बैरेटो की इस शानदार जीत ने प्यूर्टो रिको के लोगों का पिछले 20 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आखिरकार खत्म कर दिया है. देश की जनता इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और अब हर तरफ जश्न का माहौल है. इससे पहले प्यूर्टो रिको की आखिरी मिस यूनिवर्स विजेता जुलेका रिवेरा बनी थीं, जिन्होंने साल 2006 में ये खास ताज अपने नाम किया था. करीब दो दशक के लंबे वक्त के बाद 'मिस यूनिवर्स' का ताज एक बार फिर घर वापस आने से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग सड़कों पर उतरकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं. हर तरफ सिर्फ और सिर्फ जेनिफर बैरेटो का ही नाम सुनाई दे रहा है, जिन्होंने इस विरासत को जिंदा रखा.
TAGS:
Hollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
उत्तराखंड में 5 साल में 36 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, CM धामी ने बताया कैसे टूटी नकल माफिया की कमर

उत्तराखंड में 5 साल में 36 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, CM धामी ने बताया कैसे टूटी नकल माफिया की कमर

2

आइजनकोट के PM बनने की राह आसान, पहले गठबंधन संग बन गई बात; नेतन्याहू को हटाने के लिए विरोधियों ने मिलाया हाथ!

3

ट्रेन में मिली ऐसी सीट जो है ही नहीं: कोच में कुल 52 बर्थ और यात्री को थमा दिया 54 नंबर का कन्फर्म टिकट, लोग बोले- टॉयलेट में चेक किया क्या?

4

फरीदाबाद होटल कांड: सुसाइड नोट छोड़कर DU की छात्रा ने दी जान, घटना के बाद से साथ आया युवक लापता

5

Microsoft का Code Red आखिर है क्या? जुलाई की एक चूक ने नवंबर में कैसे हिलाया सिस्टम? समझिए पूरी कहानी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.