Netflix True Crime Documentary: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में प्यार तलाशना कभी-कभी भारी मुसीबत बन जाता है. ऐसी ही एक सच्ची कहानी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जब एक आम इंसान की सिंपल सी लाइफ में अचानक एक डरावने मोड़ पर आ खड़ी हो गई. उसका सामना एक सनकी से हुआ, जिसने उनकी जिंदगी को मौत की कगार तक पहुंचा दिया.
सच्चे अपराध और घटनाओं का नया दौर
आजकल इंटरनेट और मोबाइल के इस दौर में ओटीटी पर रियल क्राइम स्टोरीज देखना लोगों को बहुत भा रहा है. लोग अब सिर्फ फिक्शनल कहानियों से भरी फिल्में और सीरीज देखना नहीं चाहते. वे अस जिंदगी में घटी घटनाओं की तह तक जाना चाहते हैं. जब किसी असली वारदात और अपराधी की दिल और दिमाग हिला देखने वाली कहानी दिखाई जाती है, तो लोग आखिर तक स्क्रीन से बंधे रहते हैं. ऐसी घटनाएं हमारे आसपास की सच्चाई को उजागर करती हैं, जिसे देखकर इंसान सोचने पर मजबूर हो जाता है. यही वजह है कि आज इस तरह की डॉक्यूमेंट्रीज लोगों को अपनी तरफ खींच रही हैं.
1/5
सच्ची घटनाओं का बढ़ता रोमांच
आजकल घर-घर में देखे जाने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर हर हफ्ते नई-नई सच्चाई से भरी कहानियां दिखाई जा रही हैं. समाज के रोंगटे खड़े करने वाले और अनसुलझे मामलों को देखने के लिए लोगों में गजब की एक्साइटमेंट है. पुलिस की तफ्तीश, सुराग जुटाने का तरीका और मुजरिम की सोच समझने की ललक इन शो को खास बना देती है. हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर एक सीधा-साधा इंसान जुर्म के रास्ते पर कैसे चला जाता है. यही वजह है कि आज सच्ची घटनाओं पर बनी सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज की डिमांड बहुत बढ़ चुकी है और इनका मार्केट लगातार मजबूत हो रहा है.
2/5
ऑनलाइन मुलाकात का भयानक मोड़
इंटरनेट पर पार्टनर ढूंढने निकले एक सीधे-सादे मैकेनिक की जिंदगी तब पूरी तरह तबाह हो गई, जब उसका कॉन्टैक्ट दो अनजान महिलाओं से हुआ, जो शुरुआत बिल्कुल आम बातचीत जैसी लग रही थी, वो धीरे-धीरे एक खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई. उस इंसान को जरा भी खबर नहीं थी कि वो एक सोची-समझी साजिश के जाल में फंसता जा रहा है. देखते ही देखते उसका पीछा होने लगा, फोन पर धमकियां मिलने लगीं और उसे बुरी तरह मेंटली हैरेस किया गया. सालों तक चले इस पूरी मिस्ट्री से जब पर्दा उठा, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. इस दिल दहला देने वाली इस डॉक्युमेंट्री का नाम ‘लवर, स्टॉकर, किलर’ है.
3/5
सच्ची दास्तान का असरदार अंदाज
सैम हॉबकिंसन के डायरेक्शन में बनी ये डाक्यूमेंट्री ओटीटी ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों के दिलों को छू रही है. डॉक्युमेंट्री में इस खौफनाक मामले से जुड़े असली लोगों के बयानों और इंटरव्यू को बेहद संजीदा अंदाज में लोगों के सामने पेश किया गया है. डेव क्रूपा की आपबीती इतनी हैरान करने वाली है कि सुनने वाले की रूह कांप जाए. रेटिंग के मामले में भी ये पीछे नहीं है और IMDb जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इसे करीब 10 में से 7 की शानदार रेटिंग मिली है. कहानी बयां करने का तरीका इतना बांधकर रखने वाला है कि लोग शुरू से आखिर तक स्क्रीन से अपनी नजरें हटा ही नहीं पाते हैं.
4/5
देश-विदेश में लोगों का आ रही पसंद
रिलीज होते ही ये डाक्यूमेंट्री दुनिया के कई देशों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डाक्यूमेंट्रीज की लिस्ट में शामिल हो गई और टॉप दस में अपनी जगह पक्की कर ली. वैसे तो ये साफ तौर पर कहना मुश्किल है कि कोई शो कितने समय तक लगातार ट्रेंड करता रहा, लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिली. इस कहानी में आए हैरान करने वाले मोड़ों ने लोगों को अंदर तक हिला दिया. लोगों ने ऑनलाइन खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि ये किसी मनगढ़ंत कहानी से कहीं ज्यादा असरदार है. यही वजह रही कि इस असली दास्तान का खुमार हफ्तों तक छाया रहा.
5/5
इंटरनेट की दुनिया का जरूरी सबक
अंग्रेजी में बनी ये ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री लगभग डेढ़ घंटे की है, जिसे आप एक बार में ही आराम से देख सकते हैं और रही भाषा की बात तो अगर आप भी इस तरह की ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं और इस डॉक्यूमेंट्री को देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंद के मुताबिक हिंदी भाषा या सबटाइटल के साथ देख सकते हैं. आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट पर अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले ये सच्ची कहानी एक बड़ा सबक सिखाती है. ये ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री इंसान को सोचने पर मजबूर करती है और जेहन में देर तक याद रह जाती है.