Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रवेश 11 सितंबर को होने वाला है जिससे 4 राशि के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. जातकों का सुख बढ़ेगा और धन वृद्धि के भी योग बनेंगे.
Shukra Gochar 2026: इस साल शुक्र का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश 11 सितंबर 2026 को होगा जिससे 4 राशि के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. जातकों की लव लाइफ सुधर सकती है, इसके साथ ही धन संबंधी परेशानियों का भी अंत हो जाएगा.
1/7
Tula
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन शानदार समय लेकर आएगा. सुंदरता बढ़ सकती है. आरामदेह जिंदगी की शुरुआत होने के भी आसार है. लव लाइफ में चल रहा मतभेद खत्म होगा. कार्यस्थल पर दोस्तों और सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा. बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है.
2/7
Singh
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर शुभ होगा. अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. आय के कई रास्ते खुल सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी पुरानी परेशानी खत्म होगी. सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे. प्रेम के रिश्ते में मजबूती आएगी. पर्सनालिटी में सकारात्मक बदलाव होगा. मन के सभी भ्रम दूर होंगे.
3/7
AI द्वारा बनी तस्वीर
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना आय में वृद्धि का कारक बन सकता है. भौतिक सुख बढ़ेगा. जातकों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है. भूमि या ऐसी ही कोई अचल संपत्ति खरीद सकेंगे. प्रेम संबंध में चल रहा मन मुटाव खत्म होगा. इस अवधि में धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
4/7
AI द्वारा बनी तस्वीर
वृष राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अति शुभ फलदायी हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बड़ी सफलता पाने का होगा. पद बढ़ सकता है और वेतन वृद्धि भी हो सकती है. बिजनेस संबंधी रुके हुए काम को पूरा करने में सफल होंगे. प्रेम संबंध में बिगड़ी बात को सुलझा सकेंगे.
5/7
Shukra
स्वाति नक्षत्र में शुक्र के प्रवेश करने से 4 राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. जातकों को प्रेम में सफलता मिलेगी और मन शांत रहेगा. धन के मामले में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानें ये 4 राशियां कौन सी हैं.
6/7
Shukra
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात के 11:19 बजे चित्रा नक्षत्र से निकलकर शुक्र का गोचर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में होगा. इस नक्षत्र में शुक्र का संचरण 24 अक्टूबर 2026 तक होगा.
7/7
Shukra
Shukra Gochar In Swati Nakshatra Effect On Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र धन, वैभव, भोग, भौतिक सुख और प्रेम के कारक ग्रह हैं. शुक्र के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से जातकों के जीवन में अनेक सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव आते हैं. ध्यान दें शुक्र ग्रह सितंबर में नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं.