भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /'रामायण' के शोर के बीच नेटफ्लिक्स पर छाई ये छोटी फिल्म, 61 मिनट में जीता दर्शकों का दिल; एक हफ्ते से टॉप 3 में बरकरार

'रामायण' के शोर के बीच नेटफ्लिक्स पर छाई ये छोटी फिल्म, 61 मिनट में जीता दर्शकों का दिल; एक हफ्ते से टॉप 3 में बरकरार

Written ByKajol Gupta
Published: Nov 13, 2026, 12:03 PM IST|Updated: Nov 13, 2026, 12:11 PM IST
joinshare

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए एक धांसू फिल्म लेकर आए हैं, जो एक फैमिली ड्रामा है. इस फैमिली ड्रामे ने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रखा है. बीते एक हफ्ते से यह फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 3 में बनी हुई है. यह मिहिर आहूजा और मनोज पाहवा स्टारर शॉर्ट फिल्म है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म है ये-
 

Netflix film dilwali Diwali trending 1/5

बिना शोर-शराबे के नेटफ्लिक्स पर छाई ये फैमिली फिल्म

इन दिनों सिनेमाघरों में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' धमाल मचा रही है. अब तक फिल्म ने कमाई के मामले में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बिना शोर-शराबे के एक छोटी फैमिली फिल्म रिलीज हुई, जिसने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. नेटफ्लिक्स पर जिसने भी इस फिल्म को देखा, हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इस फिल्म का नाम 'दिलवाली दीवाली' है, जिसका निर्देशन रितेश मेनन ने किया है. यह फिल्म केवल 1 घंटा 1 मिनट की है, जो रिलीज होने के बाद से ही नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.
Netflix film dilwali Diwali trending 2/5

पिछले एक हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर छाई

मनोज पाहवा और मिहिर आहूजा स्टारर फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म बीते 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जब सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' रिलीज हुई थी. फिल्म ने शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और फेस्टिव वाइब्स के चलते हर किसी का दिल जीत लिया. रिलीज के बाद से ही फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 3 में बनी हुई है.
Netflix film dilwali Diwali trending 3/5

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी सिक्का परिवार की है, जिसका बेटा अंश सिक्का (मिहिर आहूजा) नॉर्वे में इंजीनियर है. विदेश में कड़ी मेहनत के बाद वह अपने पंजाबी मिडिल-क्लास माता-पिता को सरप्राइज देते हुए शहर के एक पॉश अपार्टमेंट में लग्जरी फ्लैट गिफ्ट करता है. हालांकि, माता-पिता किसी खास वजह से उससे एक झूठ बोलते हैं, जो इस कहानी का सबसे इमोशनल और नायाब मोड़ है. यह केवल 1 घंटा 1 मिनट की शॉर्ट फीचर फिल्म है.
Netflix film dilwali Diwali trending 4/5

दमदार है स्टारकास्ट

फिल्म 'दिलवाली दीवाली' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिग्गज एक्टर मनोज पाहवा (अंश के पिता), नीलू कोहली (अंश की मां) और ओर्रा भटनागर (अंश की बहन) के किरदार में नजर आ रहे हैं. हर किसी ने फिल्म में काफी नेचुरल एक्टिंग की है, जिसने फिल्म में खास जान डाल दी है. इस फिल्म में माता-पिता और बच्चों के बीच पीढ़ी के अंतर को बखूबी दिखाया गया है. इसके साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक और पारिवारिक मूल्यों को भी खूबसूरती से उतारा गया है. इसी वजह से दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है.
Netflix film dilwali Diwali trending 5/5

टॉप 3 में फिल्म कर रही ट्रेंड

अगर आपने भी अब इस फिल्म को देखने का मन बना लिया है तो आप 'दिलवाली दीवाली' को जरूर देख सकते हैं. यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें आपको कम समय में भरपूर मनोरंजन मिलेगा और आंखों में खुशी के आंसू भी आ जाएंगे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 3 में ट्रेंड कर रही है.
TAGS:
Netflix
OTT Trending Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
PoK में काल बनी नदी: सड़क से गिरकर पानी में समाई यात्री वैन, एक झटके में उजड़ गए 11 परिवार; बच्चे की भी मौत

PoK में काल बनी नदी: सड़क से गिरकर पानी में समाई यात्री वैन, एक झटके में उजड़ गए 11 परिवार; बच्चे की भी मौत

2

आठ साल तक नहीं पी एक बूंद... श्रुति हासन ने प्लास्टिक सर्जरी और शराब की लत पर खुलकर रखी अपनी बात

3

चीन की इस कंपनी का बड़ा दावा: अगले साल लॉन्च होगी 2-सीटर उड़ने वाली कार, महज 5 मिनट में कोई भी सीख लेगा उड़ाना

4

पति को छूने भी नहीं देती थी पत्नी, साढू के पास लेकर पहुंचा शिकायत, तो उसने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी, बेगूसराय की हैरान करने वाली घटना

5

कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का फर्स्ट लुक आउट, राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा सरप्राइज

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.