भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /फ्लॉप फिल्मों से सुपरस्टारडम तक, रणबीर कपूर ने कैसे बदली अपनी किस्मत? 19 साल के करियर का पूरा हिसाब

फ्लॉप फिल्मों से सुपरस्टारडम तक, रणबीर कपूर ने कैसे बदली अपनी किस्मत? 19 साल के करियर का पूरा हिसाब

Written ByShilpa Singh
Published: Nov 04, 2026, 06:03 PM IST|Updated: Nov 04, 2026, 06:09 PM IST
joinshare

रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रुपये में बनी फिल्म रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा. पर्दे पर रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से की थी. करियर की शुरुआत में उनकी फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन रणबीर ने अपने ऊपर काम किया और 19 साल के करियर में कई शानदार फिल्में दी है. उन्होंने अपनी एक्टिंग पर भी काफी काम किया है. आइए जानते हैं उनका फ्लॉप फिल्मों से लेकर सुपरहिट फिल्म तक का सफर कैसा रहा है? 
 

ranbir kapoor1/8

सांवरिया फिल्म से किया डेब्यू

साल 2007 में रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सवारिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उनका टावल वाला सीन काफी वायरल हुआ था. फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. फिल्म में सलमान खान और रानी मुखर्जी का कैमियो था, लेकिन इसके बाद भी फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं हुई.
ranbir kapoor films2/8

करियर की शुरुआत में दी फ्लॉप फिल्में

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई थी. इसके बाद वह साल 2008 में फिल्म 'बचना ये हसीनों' में नजर आए थे. फिल्म फ्लॉप हुई थी. इसके बाद रणबीर कपूर फिल्म वेक अप सिड में नजर आएं Wake up sid फिल्म ना तो फ्लॉप थी और ना ही हिट थी. फिल्म सेमी हिट थी.
ranbir kapoor hit film3/8

पहली सुपरहिट फिल्म

साल 2009 में रणबीर कपूर अजब प्रेम की गजब कहानी में नजर आए. फिल्म में उनके साथ अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे. इस फिल्म से रणबीर को चॉकलेटी हीरो के रूप में पहचान मिली थी.
ranbir kapoor rockstar4/8

रॉकस्टार से बदल गई इमेज

साल 2011 में रिलीज फिल्म रॉकस्टार उनके करियर की सुपरहिट फिल्म थी, वहीं इस फिल्म ने रणबीर कपूर की इमेज को बदल दिया था. फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फाखरी नजर आई थीं. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ने रणबीर कपूर को हिंदी सिनेमा का रॉकस्टार बना दिया.
ranbir kapoor barfi5/8

सुपरस्टार बनने की शुरुआत

रॉकस्टार सुपरहिट होने के बाद साल 2012 में रणबीर कपूर फिल्म बर्फी में नजर आएं. फिल्म में रणबीर मूक-बधिर युवक के रोल में थे. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इसके बाद वह साल 2013 ये जवानी है दीवानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. फिल्म यंग लोगों को बहुत पसंद आई थी.
ranbir kapoor flop film 6/8

लगातार फ्लॉप फिल्में

बेशरम फिल्म, रॉय, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा जैसी फिल्मों में काम किया था. लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं. जग्गा जासूस में रणबीर कपूर नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.
ranbir kapoor sanju7/8

करियर में की बड़ी वापसी

साल 2018 में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में नजर आए थे. फिल्म उन्होंने संजय दत्त का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्होंने जिस तरह से संजय दत्त का किरदार निभाया था, उनकी बॉडी लैंग्वेज, एक्टिंग की तारीफ हुई थी.
ranbir kapoor 8/8

ब्रेक के बाद रोमांटिक हीरो से एक्शन स्टार बनने का किया सफर

साल 2022 में रणबीर कपूर ने शमशेरा से बड़े पर्दे पर वापसी की, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद वह साल 2022 में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' में नजर आएं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. इसके बाद साल 2023 में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई. इसके बाद वह एनिमल फिल्म में नजर आएं. एनिमल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. इस फिल्म से उन्हें एक्शन हीरो की पहचान मिली.
TAGS:
Ramayana
Ramayan
Ranbir Kapoor

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
एक्ट्रेस के कपड़ों पर उंगली उठाने वाला मौलाना POCSO के तहत अरेस्ट, नाबालिग से कई बार दरिंदगी, एकेडमी सील

एक्ट्रेस के कपड़ों पर उंगली उठाने वाला मौलाना POCSO के तहत अरेस्ट, नाबालिग से कई बार दरिंदगी, एकेडमी सील

2

दमोह में रिश्ते शर्मसार: पहले मौसेरा भाई... फिर जीजा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज

3

दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, यूपी-112 की इन गाड़ियों पर रहेगी पैनी नजर

4

जहानाबाद में स्टेशन से अरवल मोड़ तक 5 होटलों में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में 25 युवक-युवतियां पकड़े गए

5

सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल पर कसा शिकंजा, दुबई में गिरफ्तार हुआ महादेव ऐप का मास्टरमाइंड; ED निकालेगी मनी ट्रेल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.