प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दौरान मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई वस्त्र निर्माण इकाई का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने प्रमुख कपड़ा निर्माता कंपनी 'अरविंद लिमिटेड' (Arvind Limited) की नई गारमेंट विनिर्माण इकाई का औपचारिक उद्घाटन किया.
1/6
पूर्वांचल को बड़ी औद्योगिक सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान पूर्वांचल को एक और बड़ी औद्योगिक सौगात दी है. पीएम मोदी ने प्रमुख कपड़ा निर्माता कंपनी 'अरविंद लिमिटेड' (Arvind Limited) की नई गारमेंट विनिर्माण इकाई का औपचारिक उद्घाटन किया. पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज मौजूद रहे.
2/6
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
इस नई इकाई की शुरुआत से पूर्वांचल में टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को एक नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है. इस इकाई से एक हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है. इनमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पहले से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.
3/6
औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह इकाई भारत के टेक्सटाइल और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह इकाई पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को नई गति देने और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम बनेगी.
4/6
सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित
बताया जा रहा है कि करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे.यहां अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है.
5/6
'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा
इस निवेश से क्षेत्र में औद्योगिक विकास में तेजी आएगी तथा स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को भी आधुनिक सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका मिलेगा.
6/6
रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी संजीवनी
यह नई गारमेंट इकाई अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्रों का उत्पादन करना और निर्यात को बढ़ावा देना है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी और आसपास के पूर्वांचल क्षेत्र में कपड़ा उद्योग का पुराना इतिहास रहा है.