- ज़ी न्यूज़ हिंदी
- /फोटोज़
- /कभी गले मिले, कभी थामा हाथ... मोदी-नीतीश के मुस्कुराते चेहरों ने खींचा सबका ध्यान, फोटोज
कभी गले मिले, कभी थामा हाथ... मोदी-नीतीश के मुस्कुराते चेहरों ने खींचा सबका ध्यान, फोटोज
Published: Nov 21, 2026, 15:37 IST|Updated: Nov 21, 2026, 15:49 IST
दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद आगे बढ़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मुलाकात की फोटो साझा करते हुए लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई.
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों नेता कभी गले मिले, कभी थामा हाथ और मुस्कुराते हुए नजर आए. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर शनिवार को बिहार दौरे के दौरान पटना और वैशाली में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने राज्य को करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.