बिना नौकरी और सैलरी के भी छात्रों को क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. जानिए, FD और माता-पिता के ऐड-ऑन कार्ड से कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा.
आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ नौकरीपेशा लोग ही नहीं, बल्कि छात्र भी कर सकते हैं. कॉलेज स्टूडेंट्स को यात्रा, पढ़ाई, खाने-पीने और जरूरी सामान खरीदने जैसे कई खर्चों के लिए पैसों की जरूरत होती है. ऐसे में बिना नौकरी या नियमित सैलरी के भी कुछ छात्रों को क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. इसका एक तरीका FD के बदले मिलने वाला सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है. इसमें बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करनी होती है और उसके आधार पर कार्ड जारी किया जा सकता है.
1/5
बिना नौकरी भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड?
आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ नौकरीपेशा लोगों तक सीमित नहीं है. कॉलेज स्टूडेंट्स भी जरूरत के खर्चों के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं. लेकिन, सवाल है कि बिना नौकरी और नियमित कमाई के कार्ड कैसे मिलेगा?
2/5
सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हो सकता है पहला रास्ता
अगर आपके पास नौकरी या नियमित आय नहीं है, तो FD के बदले क्रेडिट कार्ड मिल सकता है. इसके लिए बैंक में पहले फिक्स्ड डिपॉजिट करनी होती है. बैंक आपकी FD के आधार पर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है. हालांकि, FD की न्यूनतम रकम और कार्ड की लिमिट बैंक पर निर्भर करती है.
3/5
बिना सैलरी स्लिप के मिल सकता है कार्ड
सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए आमतौर पर सैलरी स्लिप की जरूरत नहीं होती. आपकी FD बैंक के पास सुरक्षित रहती है और उस पर ब्याज मिलता रहता है. कार्ड की क्रेडिट लिमिट FD की रकम और बैंक के नियमों पर निर्भर हो सकती है. अप्लाई करने से पहले बैंक की पात्रता और शर्तें जरूर जांच लें.
4/5
ऐड-ऑन कार्ड से छात्रों की आसान हो सकती है राह
अगर आपके माता-पिता के पास पहले से क्रेडिट कार्ड है, तो ऐड-ऑन कार्ड एक विकल्प हो सकता है. यह कार्ड मुख्य कार्डधारक के क्रेडिट कार्ड अकाउंट से जुड़ा होता है. ऐसे में छात्र से अलग से नियमित आय का प्रमाण नहीं मांगा जा सकता है.
हालांकि, इसकी सुविधा और नियम संबंधित बैंक पर निर्भर करते हैं.
5/5
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत
क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक कुछ जरूरी दस्तावेज मांग सकता है. इनमें आधार कार्ड, PAN कार्ड और एड्रेस प्रूफ शामिल हो सकते हैं. स्टूडेंट्स से कॉलेज ID और पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जा सकती है. दस्तावेजों की अंतिम सूची बैंक और कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से अलग हो सकती है.