Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के दमदार प्रदर्शन के बाद सभी का फोकस एशियन गेम्स 2026 पर है. टूर्नामेंट का आगाज 19 सितंबर से होना है, लेकिन इससे पहले भारत के लिए एक बुरी खबर देखने को मिली. जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा इंजरी के चलते इवेंट से बाहर हो गए हैं. भारत के गोल्डन ब्वॉय ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इंजरी का अपडेट दिया. जेवलिन में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती थी. लेकिन इस बार एशियन गेम्स में अरशद को टक्कर देने के लिए नया भारतीय तैयार है.
1/6
क्या अरशद को दे पाएंगे टक्कर?
पाकिस्तान के अरशद नदीम की बात करें तो जेवलिन के बेस्ट थ्रोअर में से एक हैं. उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 92.97 मीटर का है. हालांकि, इन दिनों अरशद नदीम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में 77.41 मीटर थ्रो ही फेंकने में कामयाब हुए और 9वें स्थान पर रहे.
2/6
कई इवेंट्स इंजरी के चलते हुए मिस
इंजरी रोहित यादव के करियर में रोड़ा साबित हुई है. 2017 में डोपिंग उल्लंघन (स्टैनोजोलोल) के कारण एक साल का सस्पेंशन और एशियन यूथ चैंपियनशिप का सिल्वर छिन गया. 2023 में एलबो लिगामेंट इंजरी (ओवरट्रेनिंग से) हुई, सर्जरी करानी पड़ी. इसके चलते 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक मिस हो गए. 2024 में पूरे सीजन 80 मीटर भी पार नहीं कर पाए.
3/6
बांस फेंकने से की शुरुआत
रोहित यादव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, इसलिए असली भाला खरीदने के पैसे नहीं थे. पिता ने जंगली बांस काटकर भाला बनाया और उसी से ट्रेनिंग शुरू कराई. भाई भी एथलेटिक्स में हैं, रोहित भारतीय रेलवे में भी काम करते हैं और Inspire Institute of Sport से जुड़े हैं.
4/6
नीरज चोपड़ा के बाद दूसरा बेस्ट रिकॉर्ड
रोहित का 87.68 मीटर थ्रो नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर के बाद भारत का दूसरा बेस्ट थ्रो साबित हुआ. रोहित यादव 25 साल के हैं और उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के दभिया गांव में हुआ था. पिता सभाजीत यादव किसान और पूर्व डेकैथलीट/मैराथन धावक रहे.
5/6
किस भारतीय पर होंगी सभी की नजरें?
नीरज चोपड़ा के बाहर होने के बाद जेवलिन में सभी की नजरें रोहित यादव पर होंगी. उन्होंने हाल ही में अपने पर्सनल बेस्ट से सभी को हैरान कर दिया था. उनका ये रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा के आस-पास ही रहा. रोहित ने भुवनेश्वर WACT सिल्वर मीट के दौरान 87.68 मीटर थ्रो किया था.
6/6
नीरज चोपड़ा ने किया ये पोस्ट
भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में बताया, कि वह सही रास्ते पर थे. उन्हें गति और लय हासिल हो गई थी, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान बदकिस्मती से टखने में लिगामेंट फट गया. उन्होंने डॉक्टर और मेडिकल टीम से सलाह लेने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया है.