कई लोग बचपन में पढ़ाई में खूब तेज होते हैं वे अच्छा करियर बनाने के लिए मेहनत भी करते हैं. फिर भी मनचाही सफलता नहीं पाते? अंक ज्योतिष में 3 मूलांकों को ऐसी स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. जिनके लोगों को सफलता के लिए खासा संघर्ष करना पड़ता है.
1/5
mulank 8
शनि का प्रभाव मूलांक 8 वालों को कड़ी मेहनत के बाद भी जल्दी सक्सेस नहीं देता है. जबकि मूलांक 8 वाले लोग बचपन से ही मेहनती होते हैं, पढ़ाई हो या अन्य कोई क्षेत्र वे अपने प्रयासों में कमी नहीं करते हैं. जिन लोगों की बर्थडेट 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है.
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह बताए गए हैं. शनि न्याय के देवता हैं और देरी से फल देने वाले ग्रह हैं. जिसके चलते मूलांक 8 वालों को भाग्य के भरोसे नहीं बल्कि कड़ी मेहनत के दम पर सफलता मिलती है, वो भी संघर्ष के बाद. ये लोग 35 से 40 की उम्र के बाद सफल होते हैं.
(Disclaimer- यह खबर अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है. इसे निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर न लें. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले अपनी योग्यता, रुचि और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लें.)
2/5
mulank 4 career
ओवरथिंकिंग, बार-बार योजनाएं बदलना, दुविधा और स्थिरता की कमी मूलांक 4 वालों को कोई भी काम टिककर नहीं करने देती है. जिन लोगों की बर्थडेट 4, 13, 22 हो उनका मूलांक 4 होता है.
मूलांक 4 के स्वामी राहु ग्रह हैं, जो अचानक घटनाओं, भ्रम आदि के कारक हैं. इनके प्रभाव से मूलांक 4 वाले लोग किसी योजना, करियर में टिककर काम नहीं कर पाते हैं. इस कारण वे बार-बार बदलाव करते हैं, भ्रम के शिकार रहते हैं. जिससे उन्हें सफलता देर से मिलती है. साथ ही उनकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव भी उन्हें काफी परेशान करते हैं.
3/5
mulank 2 career
बेहद संवेदनशील, लो-कॉन्फिडेंस और लीडरशिप स्किल की कमी- ये वो 3 वजहें हैं जो मूलांक 2 वालों की तरक्की में रुकावट बनती हैं. किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 बर्थडेट वाले लोगों का मूलांक 2 होता है.
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं, जो कि मन के कारक ग्रह हैं. जिसके चलते मूलांक 2 वाले लोग छोटी आलोचनाओं को भी दिल से लगा लेते हैं और जल्दी हार मान लेते हैं. इसके अलावा पर्याप्त कॉन्फिडेंस न होना और लीडरशिप स्किल्स की कमी भी इनकी सफलता में आड़े आ सकती हैं.
4/5
reason of late success
इन लोगों के स्वभाव और काम करने के तरीके में कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण उन्हें सफलता पाने के लिए संघर्ष और लंबा इंतजार करना पड़ता है. जानिए ये मूलांक कौन-से हैं.
5/5
personality traits as per mulank
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के जोड़ से निकले मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य आदि से जोड़कर देखा जाता है. इसके लिए मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के लोगों की खूबियां, खामियां, पर्सनालिटी, लव लाइफ और काम करने के तरीके आदि के बारे में बताया गया है. आज हम ऐसे मूलांकों के बारे में बात करते हैं, जो पढ़ाई में तेज होते हैं और करियर में अच्छा मुकाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, फिर भी सफल नहीं हो पाते हैं.