Alia Bhatt-Vicky Kaushal Latest Photos: Love And War के पोस्टर्स ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. अब आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने रॉयलअंदाज में रैंप पर उतरकर अपनी शानदार मौजूदगी से महफिल लूट ली, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
1/5
आलिया भट्ट का रॉयल लुक
मुंबई की चमकती शाम में जब फैशन, सिनेमा और सितारों का संगम हुआ, तो नजरें सीधे विक्की कौशल और आलिया भट्ट पर टिक गईं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में दोनों बतौर शोस्टॉपर रैंप पर उतरे और अपने अंदाज से पूरी महफिल लूट ली. खास बात ये है कि दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में रैंप पर उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में विक्की और आलिया ने ट्रेडिशनल आउटफिट में रैंप वॉक किया और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी की एक झलक देखने को मिली.
2/5
आलिया का आइवरी लुक, सादगी में दिखा ग्लैमर
आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए आइवरी शेड का बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना. उनके पहनावे पर बारीक एम्ब्रॉयडरी का काम नजर आया, जिसने पूरे लुक को रॉयल टच दिया. सिर पर सफेद फूलों की कढ़ाई वाला शीयर दुपट्टा उनके लुक की खासियत रहा. इसके साथ उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट ब्लाउज और स्कर्ट पहनी. ज्वेलरी की बात करें, तो कुंदन चोकर, मैचिंग मांग-टीका और कलाई की एक्सेसरीज ने उनके लुक को और निखार दिया. आलिया का पूरा अंदाज ऐसा था, जिसमें ट्रेडिशनल खूबसूरती और मॉडर्न फैशन का बढ़िया बैलेंस देखने को मिला.
3/5
रॉयल ब्लू शेरवानी में विक्की ने भी जमाया रंग
विक्की कौशल भी रैंप पर किसी से कम नजर नहीं आए. उन्होंने डार्क रॉयल ब्लू वेलवेट शेरवानी जैकेट पहनी, जिस पर सफेद फूलों की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. इसे उन्होंने व्हाइट कुर्ते और ट्राउजर के साथ पेयर किया. गहरे नीले और सफेद रंग का ये कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट लगा. जैसे ही विक्की और आलिया साथ-साथ रैंप पर आगे बढ़े, दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री की चर्चा होना लाजिमी था. 'लव एंड वॉर' को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है और इस फैशन शो की तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
4/5
'लव एंड वॉर' में पहली बार साथ दिखेगी ये तिकड़ी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन और प्रोडक्शन में बन रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे. तीनों कलाकार पहले अलग-अलग फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं. रणबीर और आलिया की जोड़ी 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आ चुकी है, वहीं आलिया और विक्की 'राजी' में साथ काम कर चुके हैं. दूसरी ओर, रणबीर और विक्की 'संजू' में साथ दिखाई दिए थे. अब इन तीनों का एक ही कहानी में साथ आना फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ाने वाला है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने तीनों कलाकारों के नए कैरेक्टर पोस्टर्स भी जारी किए हैं.
5/5
सितारों से सजी शाम, रेड कार्पेट पर भी रही रौनक
मिजवान फैशन शो सिर्फ विक्की और आलिया के रैंप वॉक तक लिमिटेड नहीं रहा. इस खास फंडरेजर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की. रेड कार्पेट पर जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, गीतकार जावेद अख्तर, डायना पेंटी और फिल्ममेकर बोनी कपूर समेत कई सेलेब्स नजर आए. यानी एक तरफ फैशन का जलवा था, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने शाम को और खास बना दिया. लेकिन इस पूरी महफिल में सबसे ज्यादा सुर्खियां विक्की और आलिया की जोड़ी की हुई, जिसने अपने अंदाज से 'लव एंड वॉर' की झलक भी दिखा दी.