भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /'कोई मिल गया' के 'बिट्टू' ने रचाई शादी, Photos में देखें कितना बदल गया लुक? जानें कौन हैं दुल्हनिया

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू' ने रचाई शादी, Photos में देखें कितना बदल गया लुक? जानें कौन हैं दुल्हनिया

Written ByAlkesh Kushwaha
Published: Nov 23, 2026, 10:19 IST|Updated: Nov 23, 2026, 10:29 IST
joinshare
साल 2003 की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' में बिट्टू सरदार का रोल निभाने वाले एक्टर अनुज पंडित शर्मा ने शादी कर ली है. उन्होंने हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से डॉ. प्रभजोत चावला संग सात फेरे लिए.

साल 2003 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कोई मिल गया' तो हर किसी को याद होगी. इस फिल्म में ऋतिक के छोटे दोस्तों की गैंग का हिस्सा रहे क्यूट 'बिट्टू सरदार' यानी अनुज पंडित शर्मा अब काफी बड़े हो गए हैं और उन्होंने अपनी लाइफ की नई पारी शुरू कर दी है. जी हां, अनुज ने शादी कर ली है और उनकी वेडिंग फोटोज देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं.

bittu sardar anuj sharma wedding1/8

याद है मासूम सा बच्चा 'बिट्टू सरदार'?

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली 'कोई मिल गया' को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन इसके किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं. खास तौर पर फिल्म में पगड़ी पहने नजर आने वाला मासूम सा बच्चा 'बिट्टू सरदार' सभी का फेवरेट था. यह किरदार निभाने वाले एक्टर अनुज पंडित शर्मा अब एक हैंडसम यंग मैन बन चुके हैं और उन्होंने शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है.
bittu anuj pandit sharma wedding2/8

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शादी की खूबसूरत झलकियां

अनुज पंडित शर्मा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी शादी की कई प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं. जैसे ही यह फोटोज सामने आईं, इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगीं. इन तस्वीरों में अनुज दूल्हे के लिबास में बेहद डैशिंग लग रहे हैं.
bittu anuj pandit sharma wedding3/8

शादी में कैसा था लुक?

उन्होंने बारीक एम्ब्रॉयडरी वाली क्रीम कलर की रॉयल शेरवानी पहनी है, जिसमें उनका लुक किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन झलकियों में उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है.
bittu anuj pandit sharma wedding4/8

हिंदू और सिख दोनों रीति-रिवाजों से हुई शादी

सामने आई तस्वीरों को देखकर यह साफ पता चलता है कि अनुज की शादी काफी ग्रैंड और रॉयल अंदाज में हुई है. खास बात यह है कि कपल ने हिंदू और सिख, दोनों ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी की रस्में पूरी की हैं.
bittu anuj pandit sharma wedding5/8

कपल की केमिस्ट्री कमाल

एक तरफ जहां अनुज मंडप में बैठकर अग्नि के सामने रस्में निभाते और अपनी दुल्हन को प्यार भरी नजरों से निहारते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह गुरुद्वारे में अपनी पत्नी के साथ मैरिज डॉक्यूमेंट्स साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ही लुक्स में कपल की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है.
bittu anuj pandit sharma wedding6/8

कौन हैं अनुज की दुल्हनिया डॉ. प्रभजोत चावला?

अनुज की शादी की खबरें सामने आते ही फैंस यह जानने के लिए बेताब हो गए कि आखिर उनकी रियल लाइफ पार्टनर कौन हैं. अनुज ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में अपनी पत्नी को टैग किया है, जिनका नाम डॉ. प्रभजोत चावला है.
bittu anuj pandit sharma wedding7/8

इंस्टा बायो में लिखा है?

प्रभजोत के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक हेल्थ और वेलनेस वेबसाइट की फाउंडर हैं और फिटनेस की दुनिया में सक्रिय हैं. उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अनुज के साथ कई रोमांटिक और कैंडिड फोटोज मौजूद हैं, जिन्हें देखकर फैंस इस जोड़ी को 'मेड फॉर ईच अदर' बता रहे हैं.
bittu anuj pandit sharma wedding8/8

फैंस दे रहे हैं ढेरों शुभकामनाएं

फिल्म 'कोई मिल गया' के अलावा भी अनुज ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन 'बिट्टू' के रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी. अब अपने बचपन के फेवरेट स्टार को दूल्हा बना देख यूथ और 90s किड्स सोशल मीडिया पर उन्हें नई जिंदगी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
TAGS:
Bollywood News

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जंगलों में हाई-टेक जंग: शिकारी खुद बन रहे शिकार... अजगरों के काल बने 'खरगोश'! पेड़ पर चढ़कर बचा रहे अपनी जान

जंगलों में हाई-टेक जंग: शिकारी खुद बन रहे शिकार... अजगरों के काल बने 'खरगोश'! पेड़ पर चढ़कर बचा रहे अपनी जान

2

'लव एंड वॉर' के लिए रिकॉर्ड हुआ 'लव मी लाइक ए डॉग' सॉन्ग, भंसाली ने इस गाने के लिए आखिर किसे चुना? फैंस हो जाएंगे क्रेजी

3

ड्रॉ से बिगड़ा खेल... क्या WTC 2027 फाइनल की रेस से बाहर हो गया भारत? न्यूजीलैंड को भी लगा झटका, समझें पूरा गणित

4

टीम इंडिया के अरमानों पर फिरा पानी, 720 रन बनाकर भी नहीं तोड़ पाई न्यूजीलैंड का घमंड, मिचेल-फिलिप्स बने दीवार

5

कब लॉन्च होंगे iPhone 18e, नया iPad Air और MacBook Neo? कैसा होगा Apple के अगले साल का लॉन्च कैलेंडर?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.