App

'लव एंड वॉर' के लिए रिकॉर्ड हुआ 'लव मी लाइक ए डॉग' सॉन्ग, भंसाली ने इस गाने के लिए आखिर किसे चुना? फैंस हो जाएंगे क्रेजी

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के म्यूजिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सिंगर सुनिधि चौहान ने इस फिल्म के लिए 'लव मी लाइक ए डॉग' नाम का एक खास गाना रिकॉर्ड किया है.

'लव एंड वॉर' के लिए रिकॉर्ड हुआ 'लव मी लाइक ए डॉग' सॉन्ग, भंसाली ने इस गाने के लिए आखिर किसे चुना? फैंस हो जाएंगे क्रेजी
Image Credit: भंसाली की 'लव एंड वॉर' में सुनिधि चौहान का धमाकेदार ट्रैक, नाम ने खींचा सबका ध्यान (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं, तो उस कहानी के साथ-साथ उसका म्यूजिक भी ट्रेंड में लाते है. अब उनकी मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर एक बेहद दिलचस्प अपडेट सामने आया है. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम में मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान की दमदार आवाज सुनाई देने वाली है और उनके गाने का टाइटल भी काफी अनोखा है.

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता और बेहतरीन संगीत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपनी अगली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग के बीच अब इसके म्यूजिक एल्बम से जुड़ी एक बड़ी जानकारी बाहर आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है.

सुनिधि चौहान ने रिकॉर्ड किया बेहद खास गाना

'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड की वर्सेटाइल सिंगर सुनिधि चौहान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए एक गाना गाया है. इस गाने का टाइटल 'लव मी लाइक ए डॉग' रखा गया है. बताया जा रहा है कि यह ट्रैक फिल्म के पूरे म्यूजिक एल्बम के सबसे महत्वपूर्ण गानों में से एक होने वाला है. सुनिधि ने इस गाने की रिकॉर्डिंग कुछ समय पहले ही पूरी कर ली थी. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गाना फिल्म के किस सीन या किस किरदार पर फिल्माया जाएगा.

ट्रेलर से पहले म्यूजिक रिलीज करने की तैयारी में भंसाली

फिल्म के प्रमोशन को लेकर संजय लीला भंसाली एक खास स्ट्रेटेजी पर काम कर रहे हैं. 'वैरायटी इंडिया' ने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि भंसाली 'लव एंड वॉर' का ट्रेलर लॉन्च करने से पहले इसका म्यूजिक दर्शकों के बीच लाना चाहते हैं. वह इससे पहले अपनी सुपरहिट फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के वक्त भी यही तरीका अपना चुके हैं. ट्रेलर से पहले गाने रिलीज करने से फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन जाता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी यह तय नहीं किया है कि प्रमोशन की शुरुआत किस गाने से होगी.

भंसाली की फिल्मों की जान होता है म्यूजिक

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते, बल्कि वे कहानी की भावनाओं को आगे बढ़ाते हैं. 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' से लेकर 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, उनकी हर फिल्म का संगीत यादगार रहा है. भंसाली हमेशा अलग-अलग अंदाज के गायकों और संगीतकारों को साथ लाकर कुछ नया रचने के लिए जाने जाते हैं. सुनिधि चौहान, जो हाई-एनर्जी डांस नंबर्स से लेकर इमोशनल गाने गाने में माहिर हैं, उनका भंसाली के साथ जुड़ना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

'लव एंड वॉर' की स्टारकास्ट इसे और भी खास बनाती है. इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर पूरे 19 साल बाद भंसाली के साथ काम कर रहे हैं, इससे पहले दोनों ने 'सांवरिया' में साथ काम किया था. वहीं, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता के बाद आलिया भट्ट की भंसाली के साथ यह दूसरी फिल्म है, जबकि विक्की कौशल पहली बार उनके डायरेक्शन में काम कर रहे हैं. भंसाली द्वारा लिखी, डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More