भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /बिंदी, बोल्ड पोस्टर और अब शाही पेंडेंट... जानें करीना कपूर के विवादों की पूरी कहानी

बिंदी, बोल्ड पोस्टर और अब शाही पेंडेंट... जानें करीना कपूर के विवादों की पूरी कहानी

Written ByKajol Gupta
Published: Nov 12, 2026, 12:20 PM IST|Updated: Nov 12, 2026, 12:32 PM IST
joinshare

Kareena Kapoor Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक शाही पेंडेंट है. दरअसल, हाल ही में हसीना ने अपने फेस्टिव लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो काफी चर्चा बटोर रही हैं. उनके लुक को देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गईं. फेस्टिव लुक में करीना ने रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया नवाबी लुक कैरी किया था. इस खास मौके पर करीना ने करीब 200 साल पुराना एक खास हार पहना था, जिसमें कुरान की आयत लिखी होने का दावा किया जा रहा है. इसी को लेकर करीना अब विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने अपने बिंदास अंदाज और बयानों से कई बार अनजाने में ही बड़े बवंडर खड़े किए हैं. कई बार ऐसा हुआ है, जब उनका एक साधारण-सा बयान, लुक्स या फिर सिर्फ उनका अंदाज बड़े विवादों की वजह बन गया. आइए, कुछ विवादों पर नजर डालते हैं-

Kareena Kapoor Controversy1/6

फिल्म 'कुर्बान' का पोस्टर (2009)

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'कुर्बान' के एक बोल्ड पोस्टर को लेकर शिवसेना और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था. उनका कहना था कि यह पोस्टर महाराष्ट्र की संस्कृति के खिलाफ है. विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिक करीना कपूर के घर की तरफ बढ़े, ताकि उन्हें ओढ़ने के लिए साड़ी भेंट कर सकें, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया. हालांकि, इस विवाद के बाद एक्ट्रेस का बयान भी सामने आया था. उनका कहना था कि यह तस्वीर फिल्म की थीम से जुड़ी हुई है और इसमें कुछ भी अश्लील या वल्गर नहीं है.
Kareena Kapoor Controversy2/6

ताज होटल विवाद (2012)

22 फरवरी को मुंबई के कोलाबा स्थित ताज होटल के 'वासाबी रेस्टोरेंट' में सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और उनके कुछ दोस्त मौजूद थे. वहां पास की टेबल पर बैठे साउथ अफ्रीका के एनआरआई उद्योगपति इकबाल मीर शर्मा ने ज्यादा शोर-शराबे को लेकर आपत्ति जताई थी. इस बात पर सैफ अली खान और इकबाल शर्मा के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सैफ अली खान पर मारपीट का आरोप लगा. पुलिस ने सैफ और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी किया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई.
Kareena Kapoor Controversy3/6

'लव जिहाद' अभियान से जुड़ा मामला

जनवरी 2015 में उत्तर भारत में दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'हिमालय ध्वनि' के कवर पर करीना कपूर की एक मॉर्फ्ड तस्वीर छपी थी. इस तस्वीर में उनका आधा चेहरा सामान्य और आधा चेहरा बुर्के से ढका हुआ दिखाया गया था. पत्रिका में इस तस्वीर के नीचे 'धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण' की पंक्ति लिखी गई थी. दुर्गा वाहिनी की उत्तर भारत संयोजक और पत्रिका की संपादक रजनी ठुकराल के अनुसार, यह अभियान उन हिंदू लड़कियों की 'घर वापसी' के लिए था, जिन्होंने मुस्लिम युवकों से शादी की थी.
Kareena Kapoor Controversy4/6

मालाबार गोल्ड का विज्ञापन और बिंदी विवाद (अक्षय तृतीया)

अप्रैल 2022 में अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्वैलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा जारी किए गए एक विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के माथे पर बिंदी न होने के कारण सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. अक्षय तृतीया के मौके पर जारी किए गए इस विज्ञापन में करीना कपूर पारंपरिक गुलाबी लहंगे, हीरे का हार, बड़े झुमके और मांगटीका पहने नजर आई थीं, लेकिन उनके माथे पर बिंदी नहीं थी. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों की अनदेखी करार दिया. उनका तर्क था कि किसी शुभ हिंदू पर्व (जैसे अक्षय तृतीया) पर पारंपरिक परिधान में बिंदी का होना आवश्यक है.
Kareena Kapoor Controversy5/6

करीना कपूर और ओरी (2026)

नवंबर में ओरी (ओरहान अवत्रामणि) ने सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. ये तस्वीरें ऐसे समय सामने आई थीं, जब ओरी का सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह तथा उनके बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ मनमुटाव या विवाद चर्चा में रहा है. इस वजह से सैफ और करीना का ओरी के साथ नजदीकी अंदाज में दिखना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
Kareena Kapoor Controversy6/6

पेंडेंट विवाद (2026)

एक्ट्रेस करीना कपूर ने दीपावली के शुभ अवसर पर 200 साल पुराना एक शाही पेंडेंट पहना था, जो भोपाल रियासत की बेगम और सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान की विरासत से जुड़ा बताया गया है. इस 30 कैरेट के पन्ना जड़े पेंडेंट पर पवित्र कुरान की आयत 'आयतुल कुर्सी' अंकित है. अब अभिनेत्री के 30 कैरेट वाले पेंडेंट पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है. उनका कहना है कि कुरान की आयतों वाले इस धार्मिक और ऐतिहासिक आभूषण को फैशन एक्सेसरी की तरह पहना गया, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. नोटिस में पोस्ट हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग की गई है. (इनपुट आइएएनएस के साथ)
TAGS:
kareena kapoor

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
मंदसौर के गांधीसागर में सजेगी मोहन सरकार की खास कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार

मंदसौर के गांधीसागर में सजेगी मोहन सरकार की खास कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार

2

मस्क के ताज पर लगेगा 'कोहिनूर'! Nvidia ने हुआंग को निकाला तो Musk को क्या होगा फायदा?

3

जैकी श्रॉफ-शरद केलकर 'काली खेती' का खौफनाक ट्रेलर OUT, गांव के रहस्यों पर टिकी है पूरी कहानी

4

सूर्या ने रचा इतिहास, एक ही साल में दीं 200 करोड़ कमाने वाली 3 फिल्में; बना डाला रिकॉर्ड

5

'केजरीवाल और उनकी बेटी को मार देंगे!' लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दिल्ली के पूर्व सीएम को मिली धमकी; 7 करोड़ की रंगदारी भी मांगी

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.