Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग ने राज्यभर में बारिश और वज्रपात (मेघगर्जन) को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
Jharkhand aaj ka mausam: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. साथ ही, तेज हवा और वज्रपात का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज 9 अक्टूबर को झारखंड के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और आने वाले दिनों में क्या स्थिति बनी रहेगी.
1/5
इन जिलों में बारिश की संभावना
आज 9 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
2/5
वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट
इसके अलावा देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह में भी मौसम सुहाना रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
3/5
झारखंड में तापमान का हाल
तापमान की बात करें तो 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.
4/5
10 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम
आने वाले दिनों यानी 10 अक्टूबर और उसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा समेत अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है.
5/5
तापमान में हल्की बढ़ोतरी
मौसम विभाग की माने, तो इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम काफी सुहाना बना रहेगा. हालांकि, बारिश थमने के बाद धूप खिलने से उमस का सामना करना पड़ सकता है.