Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट लेने को तैयार है. मौसम विभाग की माने तो राज्य में आज से लेकर 8 अक्टूबर तक फिर से बारिश का असर देखने को मिलेगा.
Jharkhand aaj ka mausam: 4 अक्टूबर को राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज यानी 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. साथ ही, बिजली गिरने का भी खतरा है.
1/5
आज राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?
राज्य में आज के तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, चतरा, लातेहार, बोकारो, पलामू, रांची, खूंटी और गुमला समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
2/5
6 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है.
3/5
मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर चेताया
इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेताया है. ऐसे में घर से बाहर निकलें तो वेदर अपडेट चेक करके निकलें.
4/5
बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके अलावा, जामताड़ा, दुमका, पलामू, गोड्डा और साहिबगंज में भी बारिश की संभावना है.
5/5
आज झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
रांची से मानसून लौट गया है. लेकिन 5 से 8 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. झारखंड और बंगाल से गुजरने वाली एक ट्रफ लाइन मौसम को प्रभावित करेगी, जिससे हालात बदलेंगे.