झारखंड के 9,250 गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें 17,618 महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अगुवाई की और 14,68,143 लोगों को बाल विवाह खत्म करने की शपथ दिलाई. देशभर में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया.
पांच करोड़ से अधिक लोगों ने पहली बार मनाए गए ‘बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बाल विवाह खत्म करने का संकल्प लिया. इस अभूतपूर्व देशव्यापी मुहिम की अगुवाई पांच लाख से अधिक महिला नेतृत्वकर्ताओं और बाल विवाह का दंश झेल चुकी बेटियों ने की. कहीं मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाले गए, तो कहीं प्रभात फेरियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट किया गया.
1/10
Jharkhand Child Marriage
वहीं, एनएफएचएस-6 के अनुसार देश में 20 से 24 वर्ष की आयु की 32.2 प्रतिशत महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से पहले हुआ था, जबकि एनएफएचएस-5 में यह आंकड़ा 23.3 प्रतिशत था. वर्ष 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने की वैश्विक प्रतिबद्धता सतत विकास लक्ष्य-5 (लैंगिक समानता) के लक्ष्य 5.3 के अनुरूप है. इस लक्ष्य के तहत बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह सहित सभी हानिकारक प्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया गया है.
2/10
Jharkhand Child Marriage
राज्य के ताजा आंकड़े भी जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों और अन्य पहलों के सकारात्मक परिणामों की तस्दीक करते हैं. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-6, 2023-24 के अनुसार, झारखंड में 20 से 24 वर्ष की आयु की 32.2 प्रतिशत महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हुआ था. एनएफएचएस-5, 2019-21 में यह आंकड़ा 28.1 प्रतिशत था.
3/10
Jharkhand Child Marriage
उन्होंने कहा कि वे किसी बाल विवाह में शामिल नहीं होंगे और कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिली तो तुरंत अधिकारियों को बताएंगे. इस मौके पर बाल विवाह मुक्ति रथों को भी रवाना किया गया. ये रथ अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करेंगे. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने केंद्र और राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों तथा अन्य एजेंसियों के सहयोग से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया. इनमें सांसदों, विधायकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया.
4/10
Jharkhand Child Marriage
इस दिन अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में बाल विवाह झेल चुकी महिलाओं को सम्मानित किया गया. उन्होंने अपनी कहानियां सुनाईं. उनकी हिम्मत और अपने फैसले पर डटे रहने की कहानियों से लड़कियों और उनके परिवारों को प्रेरित किया. अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं ने भी मिलकर बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली. हलवाइयों, कैटरर्स, सजावट करने वालों, बैंड-बाजे और संगीत का इंतजाम करने वालों, टेंट लगाने वालों और शादी के कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों ने भी शपथ ली.
5/10
Jharkhand Child Marriage
बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक अलग अंतरराष्ट्रीय दिवस तय करने की अपील सबसे पहले भुवन ऋभु ने की थी. मार्च 2026 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर अपनी बात रखते हुए यह अपील दोहराई. इसके बाद भारत समेत 84 देशों ने मिलकर प्रस्ताव रखा. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर 2026 को सबकी सहमति से इसे मंजूरी दी और 27 नवंबर को बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस को मान्यता प्रदान की गई.
6/10
Jharkhand Child Marriage
बाल विवाह बच्चों के साथ बलात्कार है और सभ्य समाज में इसकी कोई जगह नहीं हो सकती. पांच लाख से अधिक बाल विवाह से उबर चुकी बेटियों और महिला नेतृत्वकर्ताओं की अगुवाई में चले इस आंदोलन ने 6.5 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाकर यह साबित किया है कि बदलाव संभव है. अब हर देश को निर्णायक कदम उठाने होंगे, ताकि 2030 तक दुनिया को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके."
7/10
Jharkhand Child Marriage
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा, "बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस पूरी मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. भारत से शुरू हुआ यह अभियान, जिसका नेतृत्व हमारी बहनों, बेटियों और माताओं ने किया, आज पूरी दुनिया के लिए एक सामूहिक आह्वान बन चुका है.
8/10
Jharkhand Child Marriage
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने देश के सभी 782 जिलों में अपने 300 से अधिक सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर पिछले तीन वर्षों में 6.5 लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं. झारखंड के 24 जिलों में 23 सहयोगी संगठनों के साथ काम करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने इसी अवधि में राज्य में 12,5509 बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाई है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के अनुसार वर्ष 2019-21 और 2023-24 के बीच झारखंड में बाल विवाह की दर में 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह गिरावट 3.2 प्रतिशत रही. वहीं, सरकार के लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2026 में बाल विवाह के मामलों में 10 प्रतिशत की कमी आ जाएगी.
9/10
Jharkhand Child Marriage
अंतरराष्ट्रीय दिवस के लिए 27 नवंबर की तारीख का चुना जाना वैश्विक स्तर पर भारत की एक उपलब्धि है. इसी दिन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान शुरू किया था. पिछले दो साल से सरकार लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करने के लिए खास अभियान चला रही है. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन देशभर में लोगों के बीच काम करके इन कोशिशों में सरकार का सहयोग कर रहा है.
10/10
Jharkhand Child Marriage
अभियान उन 1.33 लाख संवेदनशील गांवों तक भी पहुंचा, जहां बाल विवाह के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं. इन गांवों में भी विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया. झारखंड के 9,250 गांवों में 17,618 महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अभियान की अगुवाई करते हुए 14,68,143 लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई. इन कार्यक्रमों का आयोजन बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले भारत के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) और उसके सहयोगी संगठनों ने किया.