SIP Vs PPF: लॉन्ग टर्म में निवेश रिटर्न का सबसे बेहतर ऑप्शन है, लेकिन SIP या फिर PPF निवेश के लिए कौन सा ऑप्शन आपको बड़ा रिटर्न देगा. दोनों का कैलकुलेशन समझते हैं.
PPF vs SIP:कमाई के साथ-साथ सेविंग भी जरूरी है. लंबी अवधि के लिए निवेश की प्लानिंग की जब भी बात होती है, SIP और PPF का नाम सबसे पहले सामने आता है. दोनों ही लॉन्ग टर्म (Long Term) निवेश के बेहतर विकल्प है, लेकिन दोनों के फाइनेंशियल गोल्स, जोखिम और रिटर्न एक-दूसरे से काफी अलग हैं.
1/6
निवेश का मकसद
SIP आपको PPF के मुकाबले ज्यादा कमाई दे सकता है. अगर आप बाजार का जोखिम ले सकते हैं, तो SIP बेस्ट है, लेकिन बिना मार्केट के टेंशन और टैक्स-फ्री गारंटीड पैसा चाहते हैं, तो PPF आपके लिए बेस्ट है.
2/6
किसमें टैक्स की बचत?
PPF पर रिटर्न टैक्स फ्री है, जबकि SIP के रिटर्न पर आपको 12.5% का LTCG टैक्स (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन) देना होगा. यानी कुल मैच्योरिटी पर आपको करीब 4,05,699 रुपये टैक्स के तौर पर देना होगा. यानी आपको कुल मैच्योरिटी टैक्स के बाद करीब 46,40,061 रुपये होगा. एसआईपी में रिटर्न बाजार के जोखिमों के अधिक है.
3/6
SIP में कितना रिटर्न
SIP में अगर 12 फीसदी (अनुमानित) के दर से भी रिटर्न मिलता है, तो 18,00,000 रुपये के निवेश पर ब्याज 32, 45,760 रुपये और मैच्योरिटी 50,45,760 रुपये होगा.
4/6
10000 रुपये की SIP या PPF, कौन बेहतर
10000 रुपये की मंथली SIP और PPF करते हैं, तो सालाना 1.20 लाख रुपये का निवेश और 15 साल में कुल निवेश 18,00,000 रुपये का निवेश तैयार होगा.
PPF में 7.1% सालाना ब्याज (Fixed) के हिसाब से 18,00,000 रुपये के निवेश पर 15 साल में ब्याज की रकम 14,54,567 रुपये और कुल मैच्योरिटी की रकम 32,54,567 ( 18,00,000+14,54,567) रुपये होगी.
5/6
SIP-PPF में अंतर
अगर लंबी अवधि तक छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड SIP फायदेमंद निवेश का ऑप्शन बन सकता हैं. SIP में कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, लेकिन SIP बाजार जोखिमों के अधीन होता है. SIP में निवेश की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है. रिटर्न भी मार्केट पर निर्भर करता है.
PPF भी लंबे समय में निवेश का ऑप्शन है. मैच्योरिटी पीरियड की लॉक-इन 15 साल की है. निवेश पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है. जिसे समय-समय पर सरकार बदलती रहती है. पीपीएफ में निवेश की अधिकतम राशि सालाना 1.5 लाख रुपये है.
6/6
SIP करें या PPF
सुरक्षित विकल्प या बेहतर रिटर्न? 15 साल में निवेश का कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बड़ा कॉर्पस बना सकता है ? किसमें Tax के बेनिफिट्स मिलेंगे? ऐसे कंफ्यूजन को दूर करने से पहले दोनों का अंतर समझना जरूरी है.