8 नवंबर को दिवाली है और उससे एक दिन पहले 7 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. यह नरक चतुर्दशी और रूप चौदस भी कहलाती है. इस मौके पर अपनों को छोटी दिवाली, नरक चौदस और रूप चौदस की शुभकामनाएं दें.
1/8
छोटी दिवाली, रूप चौदस, काली चौदस और नरक चतुर्दशी के शुभकामना संदेश
दीपोत्सव पर्व का दूसरा दिन होता है, छोटी दिवाली पर्व का. कार्तिक कृष्ण चतुदर्शी को छोटी दिवाली मनाते हैं. इसी दिन नरक चौदस और रूप चौदस मनाई जाती है. भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन नरकासुर राक्षस का वध किया था. नरक चौदस पर अभ्यंग स्नान करने की परंपरा है. महिलाएं अपना सौंदर्य निखारती हैं. इस साल 7 नवंबर 2026, शनिवार को नरक चौदस है. इस खास मौके पर अपने दोस्तों, सहकर्मियों, परिजनों, करीबियों को खूबसूरत कोट्स, मैसेज, शायरी और इमेजेस के जरिए शुभकामनाएं दें.
2/8
रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं
रूप चौदस का यह पावन पर्व आपके जीवन में सौंदर्य, सुख और समृद्धि का नया उजास फैलाए. आपका रूप निखरे, मन महके और हर दिन नए आनंद से भर जाए."
3/8
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दिए की लौ से चमकता आंगन तुम्हारा,
खुशियों से भर जाए हर एक खजाना तुम्हारा.
छोटी दिवाली पर भेजी है ये प्यारी सी शायरी,
खुश रहो तुम, बस यही है कामना हमारी.
छोटी दिवाली की मंगलमय शुभकामनाएं!
4/8
रूप चतुर्दशी की शुभकामनाएं
रूपवान बने हर नारी
रूप चतुर्दश आज मनोहारी,
अन्तर्मन का रूप खिले,
मल-मलउबटन सत्य-धर्म का,
मेल मिटे नव ओज मिले...
सुन्दर तन-मन सुन्दर घर हो,
आत्मज्ञान का दीप जले...
सदाविचार संतोष हृदय में,
मनोकामना सभी फले...
5/8
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
"श्री कृष्ण ने किया था नरकासुर का नाश, आपके जीवन से भी हो अंधकार का नाश और जीवन में आए खुशियों का नवप्रभात. नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं!"
6/8
हैप्पा छोटी दिवाली 2026
चांद को चांदनी मुबारक, सूरज को रोशनी मुबारक, आपको और आपके पूरे परिवार को रूप चौदस और छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!"
7/8
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
किया नरकासुर का वध,
दिया नरक मुक्ति का ज्ञान,
बताकर रूप चौदस का महत्व,
किया मनुष्य योनि का कल्याण.
हैप्पी छोटी दिवाली 2026
8/8
काली चौदस की शुभकामनाएं
मां काली आपको ओर आपके परिवार को
हमेशा बुरी नजर से बचाये
ऐसी हमारी शुभकामनाएं
नरक चतुर्दशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.