इस रिसॉर्ट की खासियत यह है कि यहां एक साथ करीब 4 से 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की व्यवस्था है. इसके अलावा 300 से 400 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है. रिसॉर्ट में मौजूद सुविधाएं इसे बड़े और भव्य समारोहों के लिए खास बनाती हैं. यहां किसी भी समारोह की बुकिंग करीब 7 लाख रुपये से शुरू होती है.
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी से पहले पटना के दानापुर स्थित द ऑर्गेनो रिसॉर्ट में तिलक समारोह का आयोजन किया जाएगा. समारोह को लेकर रिसॉर्ट में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. करीब चार बीघा में फैला यह रिसॉर्ट अपनी भव्यता और विशाल परिसर के लिए जाना जाता है. यहां करीब 12 हजार वर्गफीट का बैंक्वेट हॉल मौजूद है. वहीं, लॉन, पार्किंग, ओपन स्पेस और स्विमिंग पूल समेत पूरे परिसर का क्षेत्रफल एक लाख 60 हजार वर्गफीट से अधिक बताया जा रहा है.
1/7
शादी और तिलक समारोह की तैयारियां चर्चा का मुख्य विषय बनी
मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी के तिलक समारोह को लेकर खासी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस हाई-प्रोफाइल आयोजन की तैयारियां बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट में बहुत तेजी से चल रही हैं. इलाके में इस शादी और तिलक समारोह की तैयारियां चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई हैं.
2/7
'द ऑर्गेनो रिसॉर्ट'
तिलक समारोह के लिए पटना के दानापुर स्थित 'द ऑर्गेनो रिसॉर्ट' को चुना गया है, जहां इन दिनों सजावट और प्रबंधन का काम अंतिम चरण में है. रिसॉर्ट के विशाल परिसर को दुल्हन पक्ष की पसंद और मेहमानों की आवभगत के हिसाब से भव्य रूप दिया जा रहा है.
3/7
एक शानदार बैंक्वेट हॉल मौजूद
यह रिसॉर्ट अपनी विशालता और भव्यता के लिए जाना जाता है, जो करीब चार बीघा जमीन में फैला हुआ है. रिसॉर्ट के भीतर करीब 12 हजार वर्गफीट का एक शानदार बैंक्वेट हॉल मौजूद है, जो किसी भी बड़े इंडोर आयोजन के लिए पूरी तरह मुफीद है.
4/7
इस रिसॉर्ट का कुल क्षेत्रफल
इस रिसॉर्ट का कुल क्षेत्रफल लॉन, ओपन स्पेस, पार्किंग और स्विमिंग पूल को मिलाकर एक लाख 60 हजार वर्गफीट से भी अधिक है. इतने बड़े क्षेत्रफल की वजह से यहां मेहमानों को घूमने-फिरने और बड़े स्तर पर भीड़ को मैनेज करने में कोई असुविधा नहीं होगी.
5/7
4 से 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की पूरी व्यवस्था
इस भव्य आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस रिसॉर्ट में एक साथ करीब 4 से 5 हजार मेहमानों के शामिल होने की पूरी व्यवस्था है. इतनी बड़ी मेहमाननवाज क्षमता के कारण ही इसे राजनीतिक और वीवीआईपी आयोजनों के लिए काफी सुरक्षित और सुविधायुक्त माना जा रहा है.
6/7
रिसॉर्ट की शुरुआती बुकिंग ही करीब 7 लाख रुपये से शुरू
वीवीआईपी मेहमानों के आने-जाने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां 300 से 400 गाड़ियों की विशाल पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा रिसॉर्ट की शुरुआती बुकिंग ही करीब 7 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसकी लग्जरी सुविधाओं को दर्शाती है.
7/7
पूरे रिसॉर्ट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा
फिलहाल, विधायक अनंत सिंह के परिवार की इस प्रतिष्ठित शादी से पहले होने वाले तिलक समारोह को लेकर पूरे रिसॉर्ट को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. सुरक्षा और मेहमानों की खातिरदारी के पुख्ता इंतजामों के बीच इस आयोजन पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं.
रिपोर्ट: सन्नी कुमार