भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /छठ महापर्व पर सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क, घाटों पर नावों के परिचालन की होगी कड़ी निगरानी, जारी हुए निर्देश

छठ महापर्व पर सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क, घाटों पर नावों के परिचालन की होगी कड़ी निगरानी, जारी हुए निर्देश

Edited ByRupak Kumar
Published: Nov 13, 2026, 10:12 PM IST|Updated: Nov 13, 2026, 11:07 PM IST
joinshare
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, नावों के परिचालन, बैरिकेडिंग और आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की गई.

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, नावों के परिचालन, बैरिकेडिंग और आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजामों की समीक्षा की गई. साथ ही आपदा मित्रों और स्वयंसेवकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

 

Chhath Puja1/7

छठ सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर सचिव श्री नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने की. इसमें सभी जिलों के आपदा प्रभारी और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारियों ने भाग लिया.
Chhath Puja2/7

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में छठ पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इसके साथ ही नावों के परिचालन और संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों पर भी चर्चा हुई.
Chhath Puja3/7

नावों के परिचालन पर रहेगी सख्त निगरानी

अपर सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर नावों के परिचालन की कड़ी निगरानी की जाए. साथ ही नावों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए.
Chhath Puja4/7

सभी जिलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश

उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता और बचाव कार्यों के लिए आपदा मित्र, सिविल डिफेंस और स्थानीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए. इसके लिए सभी जिलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
Chhath Puja5/7

आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों के कंट्रोल रूम अलर्ट

बैठक में सभी जिलों के जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) को सक्रिय और सुचारू रूप से संचालित रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.
Chhath Puja6/7

घाटों पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक

सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं को निर्धारित बैरिकेडिंग पार नहीं करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा घाटों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया.
Chhath Puja7/7

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (सीईओसी) के हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204/205 और आपातकालीन सहायता नंबर 1017 पर सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई और राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें.
TAGS:
chhath puja

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
एक सर्वर ने दुनिया में कैसे 'डिजिटल लॉकडाउन' लगा दिया? 74 देशों में कामकाज ठप और 5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

एक सर्वर ने दुनिया में कैसे 'डिजिटल लॉकडाउन' लगा दिया? 74 देशों में कामकाज ठप और 5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

2

एनवीडिया के 50 हजार चिप कहां गायब हो गए? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा ये डर, चीन कनेक्शन में घिरे ट्रंप

3

पटना के एक दर्जन से अधिक पार्कों में होगी छठ पूजा, जू की झील से लेकर इको पार्क तक व्रतियों के लिए होंगे खास इंतजाम

4

जिम्बाब्वे के खिलाफ 155 रन और 7 विकेट: दीप्ति शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, दूसरी बार जीता ICC का ये बड़ा अवॉर्ड

5

राजस्थान के 15 सूखाग्रस्त जिलों के लिए 9,321 करोड़ का पैकेज, CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.