Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी. इस दौरान दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों से लोग अपने घर बिहार जाते हैं. लेकिन, संपूर्ण क्रांति, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल, विक्रमशिला और गरीब रथ समेत कई ट्रेनों में नवंबर की तारीखों पर टिकट उपलब्ध नहीं हैं.
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी. इस दौरान दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों से लोग अपने घर बिहार जाते हैं. लेकिन, संपूर्ण क्रांति, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल, विक्रमशिला और गरीब रथ समेत कई ट्रेनों में नवंबर की तारीखों पर टिकट उपलब्ध नहीं हैं.
1/5
Chhath puja 2026
ऐसे में, रेलवे प्रशासन के लिए यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है, ताकि उन्हें अपनी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
2/5
Chhath puja 2026
पटना से दिल्ली रूट पर रोजाना करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं. ऐसे में त्योहार से पहले टिकट को लेकर दबाव बढ़ गया है. छठ से करीब एक सप्ताह पहले बिहार आने और त्योहार के बाद करीब 10 दिनों तक वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से वेटिंग और बढ़ने की संभावना है.
3/5
Chhath puja 2026
छठ पर दिल्ली, मुंबई समेत दूसरे शहरों से करीब 3 लाख लोगों के बिहार आने का अनुमान है, यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे को 125 से अधिक अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत बताई जा रही है. संपूर्ण क्रांति, ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल, विक्रमशिला और गरीब रथ समेत कई ट्रेनों में नवंबर की तारीखों पर टिकट उपलब्ध नहीं हैं.
4/5
Chhath puja 2026
इतना ही नहीं, इस दौरान कई लोग अपना पेमेंट ही नहीं कर पाए. कई लोगों को सिर्फ 'ERROR' लिखा दिखा और आगे कोई प्रोसेस नहीं हो पाया. जब 13 नवंबर की यात्रा के लिए 14 सितंबर को बुकिंग विंडो खुली, तो वही स्थिति फिर से देखने को मिली. दूसरी तारीखों के लिए भी यही समस्या बनी रही.
5/5
Chhath puja 2026
चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरूआत 13 नवंबर से होगी. ऐसे में 12 नवंबर की यात्रा के लिए स्लॉट 13 सितंबर को ओपन हुआ था, लेकिन हजारों लोगों को निराशा हाथ लगी. सुबह 8 बजे विंडो ओपन हुआ ओर 8:05 तक ही सारे सीट फुल हो गए.