भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /लोक आस्था के महापर्व का समापन, सीएम सम्राट ने उदीयमान सूर्य को दिया गया अर्घ्य... देखें तस्वीरें

लोक आस्था के महापर्व का समापन, सीएम सम्राट ने उदीयमान सूर्य को दिया गया अर्घ्य... देखें तस्वीरें

Edited ByRanjana Kumari
Published: Nov 16, 2026, 08:02 AM IST|Updated: Nov 16, 2026, 08:27 AM IST
joinshare
लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शेखपुरा सहित संपूर्ण जिले में शांतिपूर्ण तरीके से छठ पर्व संपन्न हो गया.

सुबह व्रतियों और श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा. शहर में चारों ओर छठ मईया के गीतों की धुन सुनाई देती रही.

Chhath puja 20261/5

Chhath puja 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव तारापुर प्रखंड के लखनपुर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. मुख्यमंत्री सुबह अपने पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित लखनपुर छठ घाट पहुंचे. यहां उन्होंने परिजनों के साथ विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
Chhath puja 20262/5

Chhath puja 2026

मुख्यमंत्री की छोटी बहन भावना सिंह और चचेरी भाभी मीना देवी छठ व्रत कर रही थीं. उनके साथ मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर पहुंचकर सूर्योपासना की. साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता चौधरी ने भी अर्ध्य दिया. मुख्यमंत्री के घाट पर पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व को श्रद्धा, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया. लखनपुर छठ घाट पर अर्घ्य अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने अर्घ्य दिया.
Chhath puja 20263/5

Chhath puja 2026

हजारीबाग जिले के सभी छोटे-बड़े छठ घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ सुबह से ही दिखी. छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह शहर और आसपास के छठ तालाबों में आस्था का सैलाब उमड़ा. व्रतियों ने विधि-विधान से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने छठ मईया के डाला पर दूध और गंगा जल अर्पण कर सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की. मन्नत के अनुसार व्रतियों ने जल में प्रवेश कर बारी-बारी से छठ मईया के डाला से सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पण किया.
Chhath puja 20264/5

Chhath puja 2026

परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने सूप पर दूध और गंगा जल अर्पित कर छठ मईया को अर्घ्य अर्पण किया. इसके बाद व्रतियों ने छठ घाट पर कपूर और धूप-दीप जलाकर विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठ मईया की पूजा की. हजारों की संख्या में महिलाओं ने घुटने तक पानी में खड़े होकर पूजा-अर्चना की तथा सजे-धजे सूपों को हाथ में लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. पूजन के दौरान संपूर्ण वातावरण मनमोहक लग रहा था.
Chhath puja 20265/5

Chhath puja 2026

बोकारो में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया. भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए ये बोकारो के बेरमो की तस्वीरें हैं, जहां छठ व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं. लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व छठ के चौथे दिन की ये तस्वीरें हैं, जहां उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है.
TAGS:
chhath puja

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'कहीं लक्ष्मण के किरदार के साथ न कर दूं नाइंसाफी...', रामायण में काम करने से पहले डरे थे रवि दुबे; बोले- 'एक कॉल ने बदल दी जिंदगी'

'कहीं लक्ष्मण के किरदार के साथ न कर दूं नाइंसाफी...', रामायण में काम करने से पहले डरे थे रवि दुबे; बोले- 'एक कॉल ने बदल दी जिंदगी'

2

कोटा में रात 2 बजे तक होगी शॉपिंग ! 250 दुकानों वाला नाइट मार्केट होगा शुरू

3

न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद अब कब भारत के लिए खेलेंगे रोहित-विराट? नोट कर लें तारीख और पूरा शेड्यूल

4

क्या खत्म होने वाला है ऑयल क्राइसिस? IEA के इस ऐलान से चौंका बाजार; क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट

5

WhatsApp पर आने वाला है बिजली वाला आइकन! एक बार देखने के बाद खुद ही उड़ जाएंगे आपके भेजे फोटो और वीडियो, जानिए कैसे करेगा काम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.