भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /Budh Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में बुध के प्रवेश से इन 5 राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, शुरू होंगे शानदार दिन!

Budh Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में बुध के प्रवेश से इन 5 राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, शुरू होंगे शानदार दिन!

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Sep 28, 2026, 06:00 AM IST|Updated: Sep 29, 2026, 06:04 AM IST
joinshare
Budh Gochar In Swati Nakshatra October 2026: 1 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक बुध का संचरण राहु के स्वाति नक्षत्र में होगा जिससे 5 राशि के लोगों को विशेष लाभ हो सकता है. करियर से लेकर बिजनेस में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.

Budh Gochar In Swati Nakshatra Effect On Rashi: इस साल 1 अक्टूबर 2026 को बुध राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में 12 अक्टूबर तक बुध का संचरण होगा. आइए जानें किन 5 राशि के लोगों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है.

AI द्वारा बनी तस्वीर 1/7

Budh Gochar

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र गोचर से सभी 12 राशियां शुभ-अशुभ रूप से प्रभावित होती हैं. 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार के दिन सुबह 09:33 बजे बुध ग्रह चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में बुध का संचरण 12 अक्टूबर 2026 तक होगा. राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र की राशि तुला है. एक तरफ बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार से लेकर संचार, हिसाब और बातचीत का कारक है. वहीं, स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता, गति, लचीलापन का कारक है जो वायु-तत्व का नक्षत्र है.
AI द्वारा बनी तस्वीर2/7

बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह की गणना के अनुसार, बुध के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने से 4 राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ हो सकता है. जातकों के नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं. नेटवर्किंग में सक्रियता बढ़ेगी. करियर में बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. ऑनलाइन बिजनेस से लेकर सोशल-मीडिया संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है. बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन 5 राशि के लोगों को लाभ होगा आइए इस बारे में ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से विस्तार में जानें.
AI द्वारा बनी तस्वीर3/7

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करना जातकों को शुभ परिणाम दे सकता है. क्योंकि बुध स्वयं मिथुन लग्न का लग्नेश और चतुर्थेश है. स्वाती तुला राशि में आता है, जो मिथुन लग्न से पंचम भाव है. चूंकि बुध राहु के नक्षत्र स्वाती में है, सोच सामान्य तरीके से हटकर हो सकती है. जातक किसी समस्या का समाधान बिल्कुल अपरंपरागत या सामान्य से अलग तरीके से खोज सकता है. नया व्यवसायिक विचार आ सकता है. ऑनलाइन व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने का अवसर मिल सकता है. बोलने, लिखने और संवाद से जुड़े कार्यों में सफलता के अवसर बन सकते हैं. विदेशी लोगों, कंपनियों या बाजारों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं. शिक्षा के लिए यह गोचर अच्छा वातावरण बना सकता है. प्रेम संबंध में बातचीत बढ़ सकती है. लेकिन स्वाती की स्वतंत्र प्रकृति और राहु का प्रभाव होने के कारण जातक को दूरी और स्वतंत्रता की आवश्यकता अधिक महसूस हो सकती है. संतान की पढ़ाई, करियर प्लानिंग जैसे विषय सामने आ सकते हैं.
AI द्वारा बनी तस्वीर4/7

कर्क राशि

घर, संपत्ति, वाहन और मानसिक शांति से जुड़े विषयों को सक्रिय कर सकता है. घर में नवीनीकरण, सजावट या स्थान परिवर्तन के विचार आ सकते हैं. संपत्ति से जुड़े नए अवसर या बातचीत आगे बढ़ सकती है. ऑनलाइन काम या घर से काम करने वालों के लिए नए व्यावसायिक अवसर बन सकते हैं. माता के साथ संवाद और संबंधों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. मन में स्वतंत्रता और बदलाव की इच्छा बढ़ सकती है. हालांकि, राहु के नक्षत्र में बुध होने से निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा.
AI द्वारा बनी तस्वीर5/7

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए बुध का स्वाती नक्षत्र में गोचर करना धन, बचत, परिवार और वाणी के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है. व्यापार में नए ग्राहक, सौदे और आय के अवसर बन सकते हैं. बोलने, लिखने, परामर्श और व्यापारिक संवाद से लाभ मिल सकता है. ऑनलाइन माध्यम से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में बातचीत बढ़ेगी, लेकिन वाणी में अत्यधिक स्पष्टता या कठोरता से बचना चाहिए. धन आए तो उसके साथ बचत और निवेश की योजना बनाना अधिक लाभकारी रहेगा.
AI द्वारा बनी तस्वीर6/7

तुला राशि

तुला राशि के लिए बुध का स्वाती नक्षत्र में गोचर व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा. बुध स्वाती में होने से नए संपर्क, व्यापार और संवाद के अवसर बढ़ सकते हैं. व्यवसाय में नई रणनीति और नए प्रयोग करने की इच्छा बढ़ेगी. ऑनलाइन काम और सलाहकारी कार्यों से लाभ के अवसर बन सकते हैं. स्वतंत्र रूप से काम करने और अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी. विदेशी लोगों, कंपनियों या बाजारों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं. विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे . भाग्य का साथ मिलेगा. रुकावटें हटेंगी . लंबी यात्रा के योग व्यवसाय को ले कर .
AI द्वारा बनी तस्वीर7/7

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन तरक्की के रास्ते खोलेगा. कार्य में सफलता मिल सकती है और धन लाभ भी हो सकता है. करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. मीडिया या रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल होगा. व्यापार में स्वतंत्र भाव से फैसले लेंगे. (डिस्क्लेमर: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
TAGS:
Astrology

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.